MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

Students get through the MP Board Class 12th Hindi Important Questions General Hindi Chapter 11 मेरे सपनों का भारत which are most likely to be asked in the exam.

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

ससंदर्भ व्याख्या कीजिए – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

1. विश्व एक बौद्धिक समाज में परिवर्तित हो रहा है, जहाँ समन्वित ज्ञान शक्ति तथा धन का स्त्रोत होगा। यही समय है, जब भारत खुद को एक बौद्धिक शक्ति में बदलने और फिर अगले दो दशकों के भीतर एक विकसित देश बनने के लिए इस अवसर का लाभ उठा सकता है। इस रूपान्तरण के लिए यह जानना आवश्यक है कि हम प्रतिस्पर्धात्मकता के मामले में कहाँ हैं, जो एक बौद्धिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर होने के लिए वास्तविक इंजन है।” (म. प्र. 2009)

शब्दार्थ:
समन्वित = संतुलित, रूपांतरण = परिवर्तन, अग्रसर = आगे बढ़ना।

संदर्भ:
प्रस्तुत गद्यांश ‘मेरे सपनों का भारत’ से उद्धृत किया गया है, जिसके लेखक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हैं।

प्रसंग:
भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए स्वयं को एक बौद्धिक अर्थव्यवस्था में बदलने की आवश्यकता है।

व्याख्या:
संसार में बौद्धिकता का बोलबाला है। यहाँ सन्तुलित ज्ञान एवं धन की ही पूछ-परख है। भारत वर्तमान में विकासशील देशों की श्रेणी में है। विकसित राष्ट्र बनने के लिए अगले दो दशकों में उसे बौद्धिक रूप से और सक्षम बनने की आवश्यकता है।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हमें अपनी वास्तविक क्षमता को भी पहचानना होगा। बौद्धिक अर्थव्यवस्था में बदलने के तरीकों और उपायों की जाँच-पड़ताल करनी होगी। उसी के अनुसार हम एक बौद्धिकं शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़कर विकसित राष्ट्र बन सकते हैं।

विशेष:

  • भारत के वर्तमान एवं भविष्य की रूपरेखा खींची गई है।
  • भाषा तत्सम प्रधान एवं तार्किक है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बौद्धिक पुनर्जागरण की प्रक्रिया में किस-किस का योगदान था? (म. प्र. 2014, 16)
उत्तर:
बौद्धिक पुनर्जागरण में संतों, दार्शनिकों, कवियों, वैज्ञानिकों, खगोलविदों और गणितज्ञों का योगदान था।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

प्रश्न 2.
शिक्षा के क्षेत्र में कौन-कौन से आचार्य प्रसिद्ध हुए हैं? (म. प्र. 2010, 14)
उत्तर:
कौटिल्य, पाणिनि, जीवक, अभिनवगुप्त और पतंजलि जैसे आचार्य प्रसिद्ध हुए।

प्रश्न 3.
स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के विकास के लिए किस प्रकार की योजनाएँ बनाई गई? (म. प्र. 2015)
उत्तर:
पंचवर्षीय योजना, हरित क्रांति, ऑपरेशन फ्लड जैसी विकास मूलक योजनाएँ स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् बनाई गईं।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

प्रश्न 4.
भारत विकसित देशों की श्रेणी में कैसे आ सकेगा?
उत्तर:
गौरवशाली अतीत, वर्तमान योगदानों, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं वैश्विक बौद्धिक समाज से लाभ उठाकर भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है।

प्रश्न 5.
भारतीय सेना में कौन-कौन सी स्वदेशी मिसाइलें शामिल की गईं?
उत्तर:
अग्नि और पृथ्वी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अतीत में शिक्षा के क्षेत्र में भारत को बहुत उन्नत क्यों कहा गया है? (म. प्र. 2014)
उत्तर:
भारत में नालन्दा एवं तक्षशिला विश्वविद्यालय शिक्षा के बडे केन्द्र थे। इन विश्वविद्यालयों में बेबीलोन, ग्रीस, सीरिया, अरेबिया तथा चीन के विद्यार्थी भाषा, व्याकरण, दर्शनशास्त्र, औषधि-विज्ञान, दस्तावेजीकरण, तन्त्र विद्या, संगीत-नृत्य तथा गुप्त धन को खोजने की विद्या सीखने आते थे।

प्रश्न 2.
शून्य के आविष्कार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (म. प्र. 2011)
उत्तर:
शून्य के आविष्कार का श्रेय भारत को है। गणना की दोहरी प्रणाली का विकास इससे सम्भव हुआ। कम्प्यूटर की सारी प्रणाली शून्य पर निर्भर करती है। अलबर्ट आइंस्टीन के अनुसार-“हम इसका श्रेय भारतीयों को देते हैं, जिन्होंने हमें गणना करना सिखाया, जिसके बिना कोई भी वैज्ञानिक खोज नहीं की जा सकती।”

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

प्रश्न 3.
आर्यभट्ट की क्या देन है? (म. प्र. 2009, 12)
उत्तर:
आर्यभट्ट ने किसी वृत्त की परिधि और व्यास के अनुपात को पाई के रूप में परिभाषित किया और दशमलव के चार अंकों तक इसका शुद्ध मान बतलाया था। आर्यभट्ट ने ही कहा था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।

प्रश्न 4.
भारत के आधारभूत ढाँचे के निर्माण के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए गए?
उत्तर:
भारतं के आधारभूत ढाँचे के लिए पंचवर्षीय योजनाएँ बनाई गईं। अनेक महत्वपूर्ण उद्योगों की स्थापना की गई। हरित क्रांति से भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर हो सका। ऑपरेशन फ्लड के कारण भारत बड़ा दुग्ध उत्पादक बन सका। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास संस्थानों की स्थापना से देश को बल मिला।

प्रश्न 5.
“स्वतंत्रता से पूर्व भी भारतीयों ने विश्व स्तरीय उपलब्धियाँ प्राप्त की थीं।” इस कथन का तात्पर्य स्पष्ट कीजिए। (म. प्र. 2012)
उत्तर:
भारत की चतुर्दिक तरक्की का इतिहास अत्यंत पुराना है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले भी भारत ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल कर ली थी। आजादी के पूर्व भी हमारे पास विश्वस्तरीय वैज्ञानिक, कवि, दार्शनिक, इंजीनियर, चिकित्सक थे। हमारे पास एस.एन.बोस, मेघनाद साहा, जे.सी.बोस, सर सी.पी.रमन, सर के.एस. कृष्णन, होमी जहाँगीर भाभा, विक्रम साराभाई, वी.सी. राय जैसे वैज्ञानिक थे, जिन्होंने नई-नई उपलब्धियाँ प्रदान की थीं।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

प्रश्न 7.
अन्तर्राष्ट्रीय व्यावसायिक बाजार में भारतीय सॉफ्टवेयर की अच्छी साख क्यों है? (महत्वपूर्ण)
उत्तर:
भारतीय सॉफ्टवेयर अन्तर्राष्ट्रीय व्यावसायिक बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। विभिन्न प्रकार की नवीनताओं एवं परिवर्तनों के लिए युवा वैज्ञानिकों एवं उद्यमियों का समूह लगातार काम कर रहा है।
हमारा कुशल जन-संसाधन विश्व में सबसे इच्छित संसाधनों में से एक है। भारत तुरन्त बौद्धिक कर्मियों की विशाल संख्या तैयार करने में सक्षम है।

प्रश्न 7.
नालंदा विश्वविद्यालय की चार विशेषताएँ लिखिए। (म. प्र.2013)
उत्तर:
नालन्दा विश्वविद्यालय की चार विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  1. नालन्दा विश्वविद्यालय की शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति थी।
  2. इसमें दस हजार विद्यार्थी और पन्द्रह सौ आचार्य थे।
  3. तीन विशाल पुस्तकालय इस विश्वविद्यालय में थे।
  4. यहाँ बौद्ध दर्शन, इतिहास, वेद-पुराण हेतु विद्या, न्यायशास्त्र, व्याकरण, चिकित्सा शास्त्र और ज्योतिष में शिक्षण सेवाएँ दी जाती थीं।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

प्रश्न 8.
निम्नलिखित का भाव पल्लवन कीजिए – (म. प्र.2017)

“विश्व एक बौद्धिक समाज में परिवर्तित हो रहा है।”
उत्तर:
इक्कीसवीं शताब्दी ज्ञान युग और बौद्धिक युग से संबंधित है। जहाँ ज्ञान की प्राप्ति, उपलब्धि और प्रयोग को महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है। आज संसार में प्रत्येक व्यक्ति विविध विषयों का ज्ञान अर्जित करना चाहता है।
ज्ञान बुद्धि का विषय है। इसलिए समाज के लिए अपना बौद्धिक विकास करने में संलग्न है और विश्व एक बौद्धिक समाज में परिवर्तित हो रहा है जहाँ अज्ञान और अंधविश्वास के लिए कोई स्थान नहीं है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
सही जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत img 1
उत्तर:
1. (ग)
2. (ङ)
3. (क)
4. (ख)
5. (घ)।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

प्रश्न 2.
एक शब्द /वाक्य में उत्तर दीजिए –

  1. शून्य का आविष्कार किस देश में हुआ? (म. प्र. 2013, 16)
  2. डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को कौन-सा पुरस्कार प्राप्त हुआ था?
  3. डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम किससे प्यार करते थे?
  4. अतीत में भारत के दो महान विश्वविद्यालय कौन-कौन से थे? (म. प्र. 2012)

उत्तर:

  1. भारत
  2. भारतरत्न
  3. बच्चों से
  4. नालंदा एवं तक्षशिला विश्वविद्यालय।

प्रश्न 3.
सत्य / असत्य कथन पहचानिए –

1. आवश्यकता आविष्कार की बहन है।
उत्तर:
असत्य।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 11 मेरे सपनों का भारत

प्रश्न 4.
सही विकल्प चुनिए –

1. निम्नलिखित में से कौन वैज्ञानिक नहीं है ………………..
(क) विवेकानंद
(ख) होमी जहाँगीर
(ग) विक्रम साराभाई
(घ) सी.वी.रमन।
उत्तर:
(क) विवेकानंद।

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पर्ति विकल्पों के आधार पर कीजिए –

  1. मेरे सपनों का भारत निबंध …….. द्वारा रचित है। (महात्मा गांधी / डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम) (म. प्र. 2011)
  2. नालंदा विश्वविद्यालय में …………. पुस्तकालय थे। (दो / तीन ) (म. प्र. 2013)

उत्तर:

  1. डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम
  2. तीन।