MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 279-280

प्रश्न 1.
यदि 7 मी कपड़े का मूल्य Rs 1470 हो, तो 5 मी कपड़े का मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल :
∵ 7 मी कपड़े का मूल्य = Rs 1470
∴ 1 मी कपड़े का मूल्य = Rs \(\frac { 1470 }{ 7 }\) = Rs 210
∴ 5 मी कपड़े का मूल्य = Rs 5 x 210 = Rs 1050
अतः 5 मीटर कपड़े का मूल्य = Rs 1050

प्रश्न 2.
एकता 10 दिन में Rs 3000 अर्जित करती है। 30 दिन में वह कितना अर्जित करेगी?
हल :
∵ एकता 10 दिन में अर्जित करती है = Rs 3000
∴एकता 1 दिन में अर्जित करती है = Rs \(\frac { 3000 }{ 10 }\)
= Rs 300
∴एकता 30 दिन में अर्जित करेगी = Rs 30 x 300
= Rs 9000
अतः एकता 30 दिन में Rs 9000 अर्जित करेगी।

प्रश्न 3.
यदि पिछले 3 दिन में 276 मिमी वर्षा होती है, तो एक सप्ताह (7 दिन) में कितने मिमी वर्षा होगी ? यह मानते हुए कि वर्षा उसी गति से हो रही है।
हल :
∵3 दिन में वर्षा = 276 मिमी
∴1 दिन में वर्षा = \(\frac { 276 }{ 3 }\) = 92 मिमी
∵1 सप्ताह (7 दिन) में वर्षा = 7 x 92 मिमी = 644 मिमी
अतः एक सप्ताह (7 दिन) में 644 मिमी वर्षा होगी।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
5 किलो गेहूँ का मूल्य Rs 91.50 है।
(a) 8 किलो गेहूँ का मूल्य क्या होगा ?
(b) Rs 183 में कितना गेहूँ खरीदा जा सकता है ?
हल :
(a)∵5 किलो गेहूँ का मूल्य = Rs 91.50
∴1 किलो गेहूँ का मूल्य = Rs \(\frac { 91.50 }{ 5 }\) = Rs 18.30
∴8 किलो गेहूँ का मूल्य = Rs 8 x 18.30
= Rs 146.40
अत: 8 किलो गेहूँ का मूल्य = Rs 146.40

(b)∵Rs 18.30 में गेहूँ खरीदा जा सकता है = 1 किलो
∴Rs 183 में गेहूँ खरीदा जा सकता है = \(\frac{1 \times 183}{18 \cdot 30}\) किलो
= 10 किलो
अत: Rs 183 में 10 किलो गेहूँ खरीदा जा सकता है।

प्रश्न 5.
पिछले 30 दिनों में तापमान 15° सेल्सियस गिरता है। यदि तापमान की गिरावट इसी गति से जारी रहे, तो अगले 10 दिनों में तापमान कितने डिग्री गिरेगा?
हल :
∵30 दिन में तापमान गिरता है = 15°C
∴1 दिन में तापमान गिरता है = \(\frac{15}{30}^{\circ} \mathrm{C}=\frac{1}{2}^{\circ} \mathrm{C}\)
अगले 10 दिनों में तापमान गिरेगा = \(\frac { 1 }{ 2 }\) x 10°C = 5°C
अतः अगले 10 दिनों में तापमान 5°C गिरेगा

प्रश्न 6.
शाइना 3 महीने का किराया Rs 15000 देती | है। उसे पूरे वर्ष का किराया कितना देना होगा यदि वर्ष भर किराया समान रहे ?
हल :
∵ 3 महीने का किराया = Rs 15000
∴1 महीने का किराया = Rs \(\frac { 15000 }{ 3 }\)
= Rs 5000
∴12 महीने का किराया = Rs 12 x 5000
= Rs 60,000
अतः शाइना को पूरे वर्ष का किराया Rs 60,000 देना होगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
4 दर्जन केलों का मूल्य Rs 180 है। Rs 90 में कितने केले खरीदे जा सकते हैं ?
हल :
∵ Rs 180 में खरीदे जा सकते हैं = 4 x 12
= 48 केले
∴Rs 1 में खरीदे जा सकते हैं = \(\frac { 48 }{ 180 }\) केले
∴Rs 90 में खरीदे जा सकते हैं = \(\frac { 48 }{ 180 }\) x 90 केले
= 24 केले
अत: Rs 90 में 24 केले खरीदे जा सकते हैं।

प्रश्न 8.
72 पुस्तकों का भार 9 किग्रा है। ऐसी 40 पुस्तकों का भार कितना होगा ?
हल :
∵72 पुस्तकों का भार = 9 किग्रा
∴1 पुस्तक का भार = \(\frac { 9 }{ 72 }\) किग्रा
= \(\frac { 1 }{ 8 }\) किग्रा
∴40 पुस्तकों का भार = 40 x \(\frac { 1 }{ 8 }\) किग्रा
= 5 किग्रा
अत: 40 पुस्तकों का भार 5 किग्रा होगा।

प्रश्न 9.
एक ट्रक में 594 किमी चलने पर 108 लीटर डीजल लगता है। 1650 किमी की दूरी तय करने में कितने लीटर डीजल लगेगा?
हल :
∵594 किमी चलने पर डीजल लगता है
= 108 लीटर
∴1 किमी चलने पर डीजल लगेगा
= \(\frac { 108 }{ 594 }\) लीटर
= \(\frac { 2 }{ 11 }\) लीटर
∴1650 किमी चलने पर डीजल लगेगा
= 1650 x \(\frac { 2 }{ 11 }\) लीटर
= 300 लीटर
अतः 1650 किमी की दूरी तय करने में 300 लीटर डीजल लगेगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
राजू ने Rs 150 में 10 पेन और मनीष ने Rs 84 में 7 पेन खरीदे। ज्ञात कीजिए किसने पेन सस्ते खरीदे?
हल :
∵राजू 10 पेन खरीदता है = Rs 150 में
∴राजू 1 पेन खरीदता है = Rs \(\frac { 150 }{ 10 }\)
= Rs 15 में
∴मनीष 7 पेन खरीदता है = Rs 84 में
∵मनीष 1 पेन खरीदता है = \(\frac { 84 }{ 7 }\) = Rs 12 में
∵Rs 12 < Rs 15
अतः मनीष ने पेन सस्ते खरीदे।

प्रश्न 11.
अनीश ने 6 ओवर में 42 रन बनाए और अनूप ने 7 ओवर में 63 रन बनाए। एक ओवर में किसने अधिक रन बनाए ?
हल :
∵अनीश द्वारा 6 ओवर में बनाए गए रन = 42
∴अनीश द्वारा 1 ओवर में बनाए गए रन = \(\frac { 42 }{ 6 }\) = 7
∵अनूप द्वारा 7 ओवर में बनाए गए रन = 63
∴अनूप द्वारा 1 ओवर में बनाए गए रन = \(\frac { 63 }{ 7 }\) = 9
अतः अनूप ने एक ओवर में अधिक रन बनाए।

MP Board Class 6th Maths Solutions