MP Board Class 12th Special Hindi भाषा-बोध प्रश्नोत्तर

MP Board Class 12th Special Hindi भाषा-बोध प्रश्नोत्तर

(क) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

  • बहु-विकल्पीय

प्रश्न
1. वाक्य के प्रमुख गुण होते हैं
(अ) एक, (ब) दो, (स) तीन, (द) चार।

2. ‘वे सज्जन पुरुष आये हैं’ का शुद्ध रूप है
(अ) वह सज्जन पुरुष आया है, (ब) वह सज्जन आया है, (स) वे सज्जन आया है, (द) वे सज्जन आये हैं।

MP Board Solutions

3. सही वर्तनी है
(अ) परन्तु, (ब) परतुं, (स) पंरतु, (द) परतु।

4. सही वर्तनी है [2013]
(अ) रिचा, (ब) रीचा, (स) ऋचा, (द) ऋिचा।

5. सही शब्द है [2015]
(अ) आशीवाद, (ब) आर्शीवाद, (स) आशिर्वाद, (द) आशीर्वाद।

6. सही शब्द है
(अ) उज्ववल, (ब) उज्ज्वल, (स) उज्बवल, (द) उजव्वल।

7. ‘हमें पानी दो’ का शुद्ध रूप है [2016]
(अ) हमें पानी चाहिए, (ब) हमें पानी पीना है, (स) मुझे पानी दो, (द) मुझे पानी पीना है।

8. निम्नलिखित में से ‘विस्मयादिबोधक चिह्न’ है
(अ) ?, (ब) 1, (स) ;, (द)!.

9. निम्नलिखित में से ‘अर्द्ध विराम’ का चिह्न है
(अ) ?, (ब)।, (द)!.

10. (“) चिह्न है
(अ) पुनरुक्ति बोध चिह्न, (ब) लाघव चिह्न, (स) आदेश चिह्न, (द) हंस पद।

11. रचना के अनुसार वाक्य-भेद के होते हैं
(अ) दो प्रकार, (ब) तीन प्रकार, (स) सात प्रकार, (द) आठ प्रकार।

12. ‘आप दिल्ली जायेंगे’ है, एक
(अ) मिश्रित वाक्य, (ब) सरल वाक्य, (स) नकारात्मक वाक्य, (द) प्रश्नवाचक वाक्य।

13. ‘वह अच्छा खेला, परन्तु हार गया है, एक
(अ) संयुक्त वाक्य, (ब) सरल वाक्य, (स) नकारात्मक वाक्य, (द) प्रश्नवाचक वाक्य।

14. ‘भाषा’ शब्द की मूल क्रिया है
(अ) भाष, (ब) भष, (स) भोष, (द) भए।

15. मध्य प्रदेश में रीवा, सतना, सीधी, शहडोल इत्यादि की प्रमुख बोली है- [2014]
(अ) मालवी, (ब) निमाड़ी, (स) ब्रज, (द) बघेली।

16. राष्ट्रभाषा के लिए प्रयुक्त किये जाने वाला शब्द है
(अ) राज्यभाषा, (ब) सम्पर्क भाषा, (स) मातृभाषा, (द) विभाषा।

17. ‘आसन डोलना’ मुहावरे का अर्थ है
(अ) ऊपर से नीचे आना, (ब) नीचे से ऊपर जाना, (स) चंचल होना, (द) एक जगह से दूसरी जगह जाना।

18. ‘सब धान बाईस पसेरी’ का अर्थ है
(अ) बहुत सस्ता होना, (ब) बहुत महँगा होना, (स) अधिक से सुविधा, (द) अच्छे-बुरे को समान समझना।

19. ‘मुँह में राम बगल में छुरी’ का अर्थ है
(अ) कठोर स्वभाव, (ब) कपटपूर्ण व्यवहार, (स) झूठा दिखावा, (द) प्रचार करना।

20. ‘तन पर नहीं लत्ता पान खाए कलकत्ता’ का अर्थ है
(अ) बुरी आदत में पड़ना, (ब) बहुत गरीब, (स) झूठा दिखावा, (द) प्रचार करना।

21. ‘शत्रुता’ शब्द का विपरीत अर्थ है [2010]
(अ) मधुरता, (ब) मित्रता, (स) सुन्दरता, (द) मनुष्यता।

22. “कपड़ा’ शब्द का पर्यायवाची क्या है? [2017]
(अ) वसन, (ब) कनक, (स) पाहन, (द) पावन।
उत्तर-
1. (स), 2. (द), 3. (अ), 4.(स), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8.(द), 9. (स), 10. (अ), 11. (ब), 12. (ब), 13. (अ), 14. (अ), 15. (द), 16. (ब), 17. (स), 18. (द), 19. (ब), 20. (स),
21. (ब), 22. (अ)।

  • रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. क्या भोपाल सुन्दर शहर है …
2. आह ……..” दर्द असहनीय है।
3. रचना के आधार पर वाक्य ……… प्रकार के होते हैं। [2014]
4. ‘एक पंथ … ‘ प्रसिद्ध मुहावरा है।
5. ‘ऊँट के मुँह में जीरा’ का अर्थ …… है। [2016]
6. ‘दाल न गलना’ मुहावरे का अर्थ … है। [2017]
7. ‘आम के आम …’ प्रचलित लोकोक्ति है।
8. ‘अनेकों’ का शुद्ध …. होता है।
9. माधुर्यता का शुद्ध रूप …… है।
10. ‘नलनी’ का शुद्ध रूप ……..” है।
11. ‘अनुसुइया’ का शुद्ध रूप ………. है।
12. ‘सामर्थ’ का शुद्ध रूप ……… है।
13. ‘प्रेयसि’ का शुद्ध रूप ……..” है।
14. ‘यदि वह आता तो मैं चला जाता यह वाक्य ……… वाक्य है। [2010]
15. एक भाषा-क्षेत्र में कई ……… होती हैं।
16. जब बोली किसी कारण से महत्त्व प्राप्त कर लेती है तब वह ……” कहलाती है। [2015]
17. प्रत्येक स्वतन्त्र राष्ट्र की एक सर्वसम्मत ……..होती है।
18. राष्ट्रभाषा के लिए ……… भाषा शब्द भी प्रयुक्त होता है।
19. विचार एवं भाव-विस्तार की क्रिया को ……… भी कहते हैं।
20. ‘टेढ़ी खीर’ मुहावरे का अर्थ …. है। [2012]
उत्तर-
1. ?, 2. !, 3. तीन, 4. दो काज, 5. आवश्यकता से कम वस्तु, 6. सफल न होना, 7. गुठलियों के दाम, 8. अनेक, 9. माधुर्य, 10. नलिनी, 11. अनुसूया, 12. सामर्थ्य, 13. प्रेयसी, 14. सन्देहवाचक, 15. उप-बोलियाँ, 16. भाषा, 17. राष्ट्र भाषा, 18. सम्पर्क, 19. पल्लवन, 20. कठिन कार्य करना।

MP Board Solutions

  • सत्य/असत्य

1. शब्दों का कोई भी समूह वाक्य कहलाता है। [2014]
2. यह (,) अल्प विराम का चिह्न है।
3. विस्मय के लिए (!) विराम चिह्न का प्रयोग होता है।
4. ‘नाक रगड़ना’ का अर्थ ‘खुशामद करना है’।
5. ‘चिराग तले अँधेरा’ का अर्थ है-‘चिराग के नीचे अँधेरा’। [2011]
6. ‘कान भरना’ का अर्थ ‘चुगली करना है।
7. काला अक्षर भैंस बराबर का अर्थ साक्षर होता है। [2015]
8. ‘टेढ़ी खीर’ मुहावरे का अर्थ ‘खीर खाना है’।
9. ‘उपर्युक्त टिप्पणी संगत है।’ शुद्ध वाक्य है।
10. ‘क्या आप खाना खा लिये हैं।’ वाक्य अशुद्ध है।
11. ‘महत्त्व’ शब्द की वर्तनी शुद्ध है।
12. ‘कवियत्री’ शुद्ध वर्तनी में नहीं है।
13. ‘क्या मधु आयी थी?’ एक प्रश्नवाचक वाक्य है।
14. ‘मेरा लड़का बुद्धिमान है’ का निषेधवाचक वाक्य ‘मेरा लड़का मूर्ख नहीं है।
15. भाषा का सम्बन्ध मनुष्य की ध्वनियों से होता है। [2009]
16. राष्ट्र भाषा को अंग्रेजी में ऑफिशियल लैंग्वेज’ कहते हैं। [2009]
17. हिन्दी भारत की राष्ट्र भाषा है।
18. मुहावरे तथा लोकोक्तियाँ समान नहीं हैं।
19. ‘अपने मुँह मियाँ मिठू बनना’ का अर्थ है-अपने मुँह को मिठू जैसा बनाना। [2010]
20. विचार एवं भाव-विस्तार, आलोचना,टीका-टिप्पणी या व्याख्या से भिन्न है।
21. गगन का पर्यायवाची वसुंधरा है। [2016]
उत्तर-
1. असत्य, 2. सत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. असत्य, 6. सत्य, 7. असत्य, 8. असत्य, 9. सत्य, 10. सत्य, 11. सत्य, 12. सत्य, 13. सत्य, 14. सत्य, 15. सत्य, 16. असत्य, 17. सत्य, 18. सत्य, 19. असत्य, 20. सत्य, 21. असत्य।

  • सही जोड़ी मिलाइए

I.
1. तुम घर मत जाओ। [2016] – (अ) विस्मयादिबोधक
2. ‘हे राम ! क्या-क्या सहना पड़ेगा।’ वाक्य है – (ब) आज्ञावाचक वाक्य
3. ‘दाँत खट्टे करना’ का अर्थ है – (स) वाक्य
4. ‘द्वन्द’ की शुद्ध वर्तनी है – (द) परास्त करना
5. पूर्ण विचार व्यक्त करने वाला शब्द [2009] – (इ) द्वन्द्व
उत्तर-
1.→ (ब),
2.→ (अ),
3.→ (द),
4.→ (इ),
5.→ (स)।

II.
1. तुम यहाँ आओ। [2017] – (अ) आज्ञावाचक
2. ‘एक मात्र सहारा’ के लिए मुहावरा है – (ब) बिखर जाना
3. ‘तीन तेरह होना’ का अर्थ है – (स) अन्धे की लकड़ी
4. ब्रज [2014] – (द) दर्शनशास्त्री
5. दर्शनशास्त्र को जानने वाला [2010, 15] – (इ) बोली
उत्तर-
1. → (अ),
2. → (स),
3. → (ब),
4. → (इ),
5. → (द)।

  • एक शब्द/वाक्य में उत्तर

प्रश्न 1.
जिस वाक्य में एक ही संज्ञा और क्रिया का प्रयोग होता है, उसे कौन-सा वाक्य कहते हैं? [2009]
उत्तर-
सरल या साधारण वाक्य।

प्रश्न 2.
जिस वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक विधेय होता है, वह कैसा वाक्य कहलाता [2013]
उत्तर-
सरल या साधारण वाक्य।

प्रश्न 3.
‘जिसका कोई शत्रु न हो’ के लिए एक शब्द क्या है? [2011]
उत्तर-
अजातशत्रु।

प्रश्न 4.
‘प्रमाणिक’ का शुद्ध रूप क्या होगा?
उत्तर-
प्रामाणिक।

प्रश्न 5.
‘लक्ष्मीबाई एक तेजस्वी नारी थी’-यह वाक्य शुद्ध है अथवा अशुद्ध? [2011]
उत्तर-
अशुद्ध।

प्रश्न 6.
‘वह गुणवान महिला है’ का शुद्ध वाक्य क्या होगा? [2014]
उत्तर-
वह गुणवती महिला है।

प्रश्न 7.
‘राम घर पर है’ का सन्देहवाचक रूप क्या होगा?
उत्तर-
शायद राम घर पर है।

प्रश्न 8.
‘बच्चे सुन्दर चित्र बना रहे हैं’ का आज्ञावाचक रूप क्या होगा?
उत्तर-
बच्चो ! सुन्दर चित्र बनाओ।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
जब बोली किन्हीं कारणों से महत्त्व प्राप्त कर लेती है, तो क्या कहलाने लगती है?
उत्तर-
भाषा।

प्रश्न 10.
घर के सदस्य अपने विचारों का आदान-प्रदान किस भाषा में करते हैं? [2012]
उत्तर-
मातृभाषा में।

प्रश्न 11.
बघेली बोली किस क्षेत्र में बोली जाती है? [2016]
उत्तर-
बधेली बोली मध्य प्रदेश के रीवा,सतना, सीधी, बालाघाट, शहडोल इत्यादि क्षेत्रों में बोली जाती है।

प्रश्न 12.
मालवी बोली मध्य प्रदेश के किन-किन जिलों में बोली जाती है? कोई दो जिलों के नाम लिखिए। [2017]
उत्तर-
(1) देवास,
(2) रतलाम।

प्रश्न 13.
छोटे-छोटे वाक्यांश क्या कहलाते हैं?
उत्तर-
मुहावरे।

प्रश्न 14.
‘उल्टी गंगा बहाना’ का क्या अर्थ है? [2011]
उत्तर-
विपरीत काम करना।

प्रश्न 15.
‘गढ़े मुर्दे उखाड़ना’ का क्या अर्थ है?
उत्तर-
पुरानी बातें याद करना।

प्रश्न 16.
विचार एवं भाव-विस्तार की क्रिया को और क्या कहते हैं?
उत्तर-
पल्लवन।

प्रश्न 17.
जिसकी कल्पना न की जा सके। [2010]
उत्तर-
कल्पनातीत।

(ख) अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए [2015]
कुसंग, अज्ञ, अभ्यस्त।
उत्तर-
कुसंग = सत्संग,अज्ञ = विज्ञ,अभ्यस्त = अनअभ्यस्त।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित तद्भव शब्दों को तत्सम में बदलिए। [2015]
पाथर, औगुन, मच्छी।
उत्तर-
पाथर = प्रस्तर, औगुन = अवगुण, मच्छी = मत्स्य।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों के लिए एक शब्द लिखिए [2015]
(i) जिसके आने की तिथि मालूम न हो।
(ii) आयुर्वेदिक औषधियों से इलाज करने वाला।
(iii) कविताएँ रचने वाला।
उत्तर-
(i) अतिथि,
(ii) वैद्य,
(iii) कवि।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए
(1) आप लोग अपनी बात कहें।
(2) आपको चलना हो तो चलिए।
उत्तर-
(1) आप अपनी बात कहें।
(2) आपको अगर चलना है तो चलिए।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित अवतरण को उचित विराम-चिह्न का प्रयोग करते हुए पुनः लिखिए
कैसा अकेला-सा एकटक देखता रहता है जानते हो क्यों नहीं जानते बात यह है कि एक बार रजनीबाला अपने प्रियतम प्रभात से मिलने चली गहरे नीले कपड़े पहनकर जिसमें सोने के तारे टँके थे?
उत्तर-
कैसा अकेला-सा एकटक देखता रहता है। जानते हो क्यों? नहीं जानते? बात यह है कि एक बार रजनीबाला अपने प्रियतम प्रभात से मिलने चली, गहरे नीले कपड़े पहनकर, जिसमें सोने के तारे टँके थे।

प्रश्न 6.
निम्न अवतरण में उचित विराम चिह्न लगाइए राम अरे भाई तुम बैठे-बैठे क्यों रो रहे हो श्याम लज्जित होकर अभी एक पत्र से पता चला है कि मैं परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहा राम क्यों निराश होते हो विश्वास रखो तुम निश्चय ही भविष्य में सफल होगे।
उत्तर-
राम-“अरे ! भाई तुम बैठे-बैठे क्यों रो रहे हो?” श्याम (लज्जित होकर)-“अभी एक पत्र से पता चला है कि मैं परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहा।” राम-“क्यों निराश होते हो? विश्वास रखो, तुम निश्चय ही भविष्य में सफल होगे।”

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
निम्न अवतरण में उचित विराम चिह्न लगाइए हमदर्दी क्या ऐसे कहकर दिखायी जाती है हाय-हाय बेचारी के पिता को जेल हो गयी आपस में दबी-दबी जबान से कहती इतने बड़े लोग भी चोरी करते हैं तभी ठाठ थे आशाजी के मेरा जी होता कि चीख-चीख कर सबसे कहूँ कि पप्पा ने कुछ नहीं किया।
उत्तर-
हमदर्दी क्या ऐसे कहकर दिखायी जाती है। “हाय-हाय ! बेचारी के पिता को जेल हो गयी।” आपस में दबी-दबी जबान से कहती है-“इतने बड़े लोग भी चोरी करते हैं? तभी ठाठ थे आशाजी के !” मेरा जी होता, चीख-चीख कर सबसे कहूँ कि पप्पा ने कुछ नहीं किया।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित वाक्यों को उनके समक्ष दिये गये निर्देश के अनुसार परिवर्तित कीजिये
(1) सत्य की सदा जीत होती है। (प्रश्नवाचक)
(2) यह शाम कितनी सुहावनी है? (विस्मयबोधक)
उत्तर-
(1) क्या सत्य की सदा जीत होती है?
(2) अहा ! यह शाम कितनी सुहावनी है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यों को मिश्रित वाक्यों में बदलिए
(1) परिश्रमी व्यक्ति की सभी प्रशंसा करते हैं।
(2) वह विद्यालय आकर शिक्षक से मिला।
उत्तर-
(1) जो व्यक्ति परिश्रमी होता है, उसकी सभी प्रशंसा करते हैं।
(2) वह विद्यालय आया और शिक्षक से मिला।

प्रश्न 10.
निर्देशानुसार वाक्यों का परिवर्तन करो
(1) हमें चाहिए केवल बातें ही न बनाएँ अपितु कुछ करके भी दिखाएँ। (सामान्य वाक्य)
(2) सच्चरित्र व्यक्ति को सभी चाहते हैं। (मिश्र वाक्य में)
उत्तर-
(1) बातें न बनाते हुए हमें कुछ करके भी दिखाना चाहिए।
(2) जो व्यक्ति सच्चरित्र होता है,उसे सभी चाहते हैं।

प्रश्न 11.
हिन्दी की अतिरिक्त संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त दो भाषाओं के नाम लिखिए। उत्तर-(1) मराठी,(2) गुजराती। प्रश्न 12. विभाषा किसे कहते हैं?
उत्तर-
यह बोली का कुछ विकसित प्रारूप है। भाषा की अपेक्षा छोटे क्षेत्रों में प्रयोग में लायी जाती है। जैसे-अवधी तथा ब्रजभाषा।

प्रश्न 13.
मध्य प्रदेश की दो प्रमुख बोलियों के नाम लिखिए। (2009, 12)
उत्तर-
(1) छत्तीसगढ़ी,
(2) मालवी।

प्रश्न 14.
बुन्देली एवं मालवी मध्य प्रदेश के किन-किन भागों में बोली जाती है? [2009]
उत्तर-
बुन्देली-दतिया, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, जबलपुर। मालवी-देवास, इन्दौर, धार,उज्जैन,रतलाम।

प्रश्न 15.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य प्रयोग कीजिए
(1) खाक छानना,
(2) पट्टी पढ़ाना।
उत्तर-
(1) नौकरी के लिए वह खाक छानता फिर रहा है।
(2) आपने राकेश को क्या पट्टी पढ़ा दी है, वह घर जाने का नाम ही नहीं लेता है।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित लोकोक्तियों के अर्थ लिखिए
(1) आँख के अंधे नाम नयनसुख,
(2) नाच न जाने आँगन टेढ़ा।
उत्तर-
(1) आंख के अंधे नाम नयनसुख-गुण के विपरीत नाम।
(2) नाच न जाने आँगन टेढ़ा-काम न जानना और बहाना बनाना।

प्रश्न 17.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखिए
(1) अपना उल्लू सीधा करना,
(2) उन्नीस-बीस होना।
उत्तर-
(1) अपना उल्लू सीधा करना-अपना काम निकालना।
(2) उन्नीस-बीस होना-मामूली अन्तर।

MP Board Solutions

प्रश्न 18.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य प्रयोग कीजिए
(1) गाल बजाना,
(2) जान पर खेलना।
उत्तर-
(1) गाल बजाने से कुछ नहीं होता, काम तो करने से ही होता है।
(2) भारतीय सैनिक देश की रक्षा के लिए जान पर खेल जाते हैं।

प्रश्न 19.
‘नाक नचाना’ का अर्थ बताते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिये
उत्तर-
नाक नचाना (तंग करना)-चिन्मय अपनी माँ को सारे दिन नाक नचाता है।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित लोकोक्ति का अर्थ वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए आगे नाथ न पीछे पगहा।
उत्तर-
तुम्हारे तो आगे नाथ न पीछे पगहा, इसीलिए घूमते रहते हो।

प्रश्न 21.
‘कान देना’ मुहावरे का अर्थ वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
शिक्षकों की बातों पर कान देना आवश्यक है।

प्रश्न 22.
‘सिर पीटना का वाक्य में प्रयोग करके अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
अब सिर पीटने से क्या होता है,सास माल तो चला गया।

प्रश्न 23.
‘चाँदी का जूता मारना’ लोकोक्ति का सही अर्थ बताइये।
उत्तर-
चाँदी का जूता मारना-पैसे के बल पर काम कराना।

प्रश्न 24.
‘आग में घी डालना’ मुहावरे का अर्थ वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिये।
उत्तर-
श्याम ने आग में घी डालकर झगड़ा बढ़ा दिया नहीं तो दोनों शान्त हो रहे थे।

प्रश्न 25.
भाव विस्तार से क्या आशय है?
उत्तर-
सूत्र रूप में कही गई बात को विस्तार से समझाना, भाव विस्तार कहलाता है।

प्रश्न 26.
भाव विस्तार की क्या उपयोगिता है? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर-
भाव विस्तार से गूढ कथन का अर्थ उजागर होता है। उस कथन के सभी पक्ष समझ में आ जाते हैं।

(ग) लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में निहित अशुद्धियों को दूर कर उनके व्याकरण-सम्मत शुद्ध रूप लिखिए
(1) कर्मचारी शासन के अधीनस्थ हैं।
(2) मैने खेलते हुए दो गायों को आते देखा।
(3) उसने उधर देखा और बोला।
उत्तर-
(1) कर्मचारी शासन के अधीन हैं।
(2) जब मैं खेल रहा था, तब मैंने दो गायों को आते देखा।
(3) उसने उधर को देखा और बोला।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिये
(1) तुमने अपना सभी काम समय पर करना चाहिए।
(2) आयातित वस्तु गिनती कर रखनी चाहिए।
(3) सुन्दरी बालिका से गाने को कहो।।
(4) यह परिमार्जित है, और व्याकरणसम्मत है।
उत्तर-
(1) तुम्हें अपना सभी काम समय पर करना चाहिए।
(2) आयातित वस्तुएँ गिनकर रखनी चाहिए।
(3) सुन्दर बालिका से गाने को कहा।
(4) यह परिमार्जित और व्याकरणसम्मत है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नांकित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए
(1) महादेवी वर्मा विद्वान् महिला थीं।
(2) गाँधीजी पक्के भक्त थे ईश्वर के।
(3) लड़के ने काम करके स्कूल गया।
(4) अनेक सिनेमा के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी।
उत्तर-
(1) महादेवी वर्मा विदुषी महिला थीं।
(2) गाँधीजी ईश्वर के पक्के भक्त थे।
(3) लड़के काम करके स्कूल गये।
(4) सिनेमा के अनेक कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित गद्यांश को समचित विराम चिह्न का प्रयोग करते हए लिखिए मेरी उपेक्षा से उस विदेशी को चोट पहुंची यह सोचकर मैंने अपनी नहीं को और अधिक कोमल बनाने का प्रयास किया मुझे कुछ नहीं चाहिए भाई चीनी भी विचित्र निकला हमको भाय बोला है तब जरूर लेगा जरूर हाँ होम करते हाथ जला वाली कहावत हो गयी विवश कहना पड़ा देखू तुम्हारे पास है क्या चीनी बरामदे में कपड़े का गट्ठर उतारता हुआ कह चला भोत अच्छा सिल्क लाता है सिस्तर चाइना सिल्क क्रेप बहुत कहने सुनने के उपरान्त दो मेजपोश खरीदना आवश्यक हो गया।
उत्तर-
मेरी उपेक्षा से उस विदेशी को चोट पहुँची, यह सोचकर मैंने अपनी ‘नहीं’ को और अधिक कोमल बनाने का प्रयास किया, “मुझे कुछ नहीं चाहिए भाई !” चीनी भी विचित्र निकला, “हमको भाय बोला है, तब जरूर लेगा-जरूर हाँ?’ ‘होम करते हाथ जला’ वाली कहावत हो गयी-विवश कहना पड़ा-‘देखू तुम्हारे पास है क्या?’ ‘चीनी बरामदे में कपड़े का गठ्ठर उतारता हुआ कह चला-“भोत अच्छा सिल्क लाता है सिस्तर ! चाइना सिल्क, क्रेप …… ” बहुत कहने-सुनने के उपरान्त दो मेजपोश खरीदना आवश्यक हो गया।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित गद्यांश को विराम-चिह्नों का समुचित प्रयोग करते हुए लिखिए छाया, यह काव्य बड़ी लगन का फल है कल मैं इसे सम्राट की सेवा में ले जाऊँगा और फिर जब मैं उस सभा में इसे सुनाना आरम्भ करूँगा तब सारी उज्जयिनी की आँखें मेरे ऊपर होंगी महाकाव्य महाकाव्य महाकाव्य उस समय सम्राट गदगद हो जायेंगे और छाया बरसों बाद दनिया पढ़ेगी कवि कुल शिरोमणि शेखर कृत भोर का तारा हा हा हा।
उत्तर-
“छाया ! यह काव्य बड़ी लगन का फल है। कल मैं इसे सम्राट की सेवा में ले जाऊँगा और फिर, जब मैं उस सभा में इसे सुनाना आरम्भ करूँगा, तब ………… तब सारी उज्जयिनी की आँखें मेरे ऊपर होंगी। महाकाव्य ! महाकाव्य !! महाकाव्य !!! उस समय सम्राट गद्-गद् हो जायेंगे और छाया ! बरसों बाद दुनिया पढ़ेगी-कविकुल-शिरोमणि शेखरकृत भोर का तारा हा ! हा !! हा !!!”

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिये
(1) श्याम धनी व्यक्ति है। (नकारात्मक)
(2) भाग्यवादी होने से काम नहीं चलता। (प्रश्नवाचक)
(3) यह सुहावना प्रातःकाल है। (विस्मयबोधक)
उत्तर-
(1) श्याम निर्धन व्यक्ति नहीं है।
(2) क्या भाग्यवादी होने से काम नहीं चलता?
(3) अहा ! यह कैसा सुहावना प्रातःकाल है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों को एक मिश्रित वाक्य में रूपान्तरित कीजिये
(1) सब पूर्ण रूप से स्वतन्त्र हैं।
(2) वे दूसरों की स्वतन्त्रता में बाधक न हों।
(3) वे राजकीय नियमों का पालन करते रहें।
उत्तर-
सब पूर्ण रूप से स्वतन्त्र हैं, जब तक दूसरों की स्वतन्त्रता में बाधक न हों और राजकीय नियमों का पालन करते रहें।।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित वाक्य-युग्मों को संज्ञा अथवा विशेषण उपवाक्य में बदलिए
(1) राष्ट्र के लिए यह आवश्यक नहीं है; उसके रहने वाले एक जाति व सम्प्रदाय के हों।
(2) गाँधीजी ने कहा, हमें सत्य और अहिंसा का पालन करना चाहिए।
(3) साम्प्रदायिकता बुरी है; मनुष्य-मनुष्य के बीच में वह भेदभाव उत्पन्न करे।
उत्तर-
(1) राष्ट्र के लिए यह आवश्यक नहीं है कि उसके रहने वाले एक जाति व सम्प्रदाय के हों।
(2) गाँधीजी ने कहा है कि हमें सत्य और अहिंसा का पालन करना चाहिए।
(3) वह साम्प्रदायिकता बुरी है जो मनुष्य-मनुष्य के प्रति भेदभाव उत्पन्न करे।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिये
(1) मैं साकेत के कवि को नहीं जानता हूँ। (मिश्रित वाक्य)
(2) धातुओं में सोने से अधिक कीमती कोई धातु नहीं है। (विधिवाचक वाक्य)
उत्तर-
(1) साकेत के कवि कौन हैं,मैं नहीं जानता।
(2) धातुओं में सोना सबसे अधिक कीमती धातु है।

प्रश्न 10.
विभाषा किसे कहते हैं? किन्हीं दो विभाषाओं के नाम लिखिए।
अथवा
विभाषा किसे कहते हैं? विभाषा की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। [2009]
उत्तर-
विभाषा-बोली का कतिपय अधिक विकासमान रूप जिसके अन्तर्गत साहित्य का सृजन होता है,उसे विभाषा के नाम से सम्बोधित किया जाता है। यथा-अवधी एवं ब्रज।

विशेषताएँ-
(1) विभाषा का क्षेत्र बोली से अधिक व्यापक होता है परन्तु भाषा से कम व्यापक होता है।
(2) यह किसी प्रदेश के बड़े हिस्से में सामाजिक व्यवहार या साहित्य में प्रयोग की जाती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
विभाषा एवं बोली में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
(1) जब बोली किसी कारण महत्त्व प्राप्त करती है तो उसे भाषा कहा जाता है।
(2) प्रत्येक व्यक्ति की भाषा स्वतन्त्र होती है।
(3) एक भाषा के अन्तर्गत कई उप-बोलियाँ होती हैं।

प्रश्न 12.
मातृभाषा किसे कहते हैं एवं मातृभाषा का ज्ञान होना क्यों आवश्यक है? [2010, 14]
अथवा
मातृभाषा किसे कहते हैं? परिभाषा लिखिए। [2015]
उत्तर-
जिस क्षेत्र विशेष में जो भाषा बोली जाती है तथा बालक अपनी माँ के मुँह से जो सुनता,सीखता है,वही मातृभाषा है। सर्वप्रथम मातृभाषा ही शिशु के इस दुनिया में आँख खोलने के साथ ही कानों में पड़ती है। वास्तव में,मातृभाषा पालने की भाषा है,जो माता-पिता, परिवार और स्थानीय परिवेश में बोली जाती है।

मातृभाषा सीखने और समझने में सरल लगती है। इसके माध्यम से परिवार, समाज, रिश्तेदारों में बातचीत करना सरल होता है और भावों की अभिव्यक्ति सहज होती है। अतः मातृभाषा का ज्ञान होना अत्यन्त आवश्यक है।

प्रश्न 13.
राजभाषा किसे कहते हैं? राजभाषा की दो विशेषताएँ लिखिए। [2013]
उत्तर-
राजकीय काम-काज में प्रयोग की जाने वाली भाषा राजभाषा कहलाती है। राजभाषा राज्य के प्रशासनिक कार्यों में अपनाई जाती है। प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा का ज्ञान होना आवश्यक होता है। भारतीय संविधान के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है किन्तु जब तक सभी राज्यों को हिन्दी का पूरा ज्ञान न हो तब तक प्रदेश की भाषा के साथ-साथ हिन्दी का अनुवाद स्वीकार्य है।

राजभाषा की विशेषताएँ
(1) राजभाषा किसी भी देश के राजकीय काम-काज की भाषा होती है।
(2) राजभाषा की मान्यता मिलने से उस भाषा का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है।

प्रश्न 14.
राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं? [2015]
राष्ट्रभाषा की विशेषताएँ लिखिए। [2009, 16]
उत्तर-
राष्ट्रभाषा प्रत्येक स्वतन्त्र राष्ट्र की एक सर्वसम्मत राष्ट्रभाषा होती है। राष्ट्रभाषा में राष्ट्र की संस्कृति, साहित्य और इतिहास की प्रेरणाएँ निहित होती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित करती हैं। राष्ट्रभाषा के लिए सम्पर्क भाषा’ शब्द भी प्रयुक्त होता है। राष्ट्रभाषा उसी तरह महत्वपूर्ण होती है, जैसे-राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज अथवा राष्ट्रचिह्न। वह पूरे राष्ट्र की संस्कृति की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी भाषा से उस व्यक्ति,समाज व देश का व्यक्तित्व झलकता है।

राष्ट्रभाषा की विशेषताएँ
(1) राष्ट्रभाषा विकसित होती है।
(2) यह देश के बहुसंख्यक लोगों की भाषा होती है।
(3) राष्ट्र भाषा को संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त होती है।
(4) देश की अन्य भाषाओं से इसका घनिष्ठ सम्बन्ध होता है।

प्रश्न 15.
भाषा एवं विभाषा में कोई दो अन्तर लिखिए। (2000, 01, 02, 11)
उत्तर-
(1) भाषा का क्षेत्र विशद् होता है तथा इसके प्रचलन का क्षेत्र भी व्यापक होता है, जबकि विभाषा प्रान्त विशेष की परिधि तक संकुचित रहती है।
(2) भाषा का प्रयोग राजकार्य में होता है। विभाषा मात्र साहित्य एवं बोलचाल तक सीमित है।

प्रश्न 16.
भाषा और बोली में अन्तर स्पष्ट कीजिए। [2012, 14, 17]
उत्तर-
(1) भाषा का क्षेत्र विस्तृत होता है, जबकि बोली का क्षेत्र सीमित होता है।
(2) भाषा का साहित्य प्रचुरता में लिखित होता है, जबकि बोली का साहित्य अलिखित या न्यून होता है।
(3) भाषा में एक से अधिक बोलियाँ हो सकती हैं, जबकि बोली में भाषाओं का समावेश नहीं होता है।
(4) बोली का प्रयोग बोलचाल में होता है, जबकि भाषा का प्रयोग साहित्य तथा शासकीय कार्यों में होता है।

प्रश्न 17.
मुहावरे और लोकोक्ति में क्या अन्तर है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
ऐसा वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विशेष अर्थ का आभास दे, उसे मुहावरा कहते हैं। लोकोक्तियाँ किसी विशेष घटना या कहानी से निकलकर प्रचलित होती हैं। इनमें लोक अनुभव छिपा होता है।

प्रश्न 18.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ बताते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए अन्धे की लकड़ी, ईद का चाँद होना, छप्पर फाड़ कर देना, पेट में चूहे कूदना।
उत्तर-
अन्धे की लकड़ी (एक ही सहारा) श्रवण कुमार अपने माता-पिता की अन्धे की लकड़ी थे।
ईद का चाँद होना (बहुत दिनों में दिखना)-श्याम, तुम्हें देखने को आँखें तरस गईं, तुम तो ईद का चाँद हो गये।
छप्पर फाड़कर देना (बिना परिश्रम के अनायास प्राप्ति) भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है।
पेट में चूहे कूदना (जोर से भूख लगना)-पेट में चूहे कूद रहे हैं, पहले कुछ खा लें तब काम निपटायेंगे।

MP Board Solutions

प्रश्न 19.
“सब उन्नतियों का मूल धर्म है” का भाव-विस्तार कीजिए।
उत्तर-
प्रस्तुत कथन भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का है। उन्होंने देशोपकारिणी सभा में भाषण करते हुए भारतवासियों को राष्ट्र के प्रति सजग किया था। भारतेन्दु जी मानते थे कि सभी प्रकार की उन्नतियों का आधार धर्म होता है। धर्म में समाज गठन की अनेक नीतियाँ हैं। धार्मिक अनुष्ठान, त्यौहार आदि समाज को उन्नत बनाने के लिए हैं। हमारे यहाँ धर्म और समाज सुधार दूध तथा पानी के समान मिले हुए हैं। धर्म समाज सुधार के लिए होता है। धर्म समाज में अनुशासन, व्यवस्था तथा पवित्र भावनाओं का विकास करता है। अतः राष्ट्र,समाज तथा व्यक्ति का हित धर्म के अनुसार कार्य करने में है। मंगलकारी भावना से किए कार्य विकास की ओर ले जाने वाले होते हैं। ऐसे कार्यों से हमारा ध्यान समाज कल्याण तथा विश्व बन्धुत्व पर केन्द्रित होगा। इससे मानव मात्र का मंगल विधान होगा। इसीलिए धर्म को सभी प्रकार की उन्नतियों का मूल आधार माना गया है।

MP Board Class 12th Hindi Solutions