MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

Students get through the MP Board Class 12th Hindi Important Questions General Hindi Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक which are most likely to be asked in the exam.

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

ससंदर्भ व्याख्या कीजिए – आचार्य विनय मोहन शर्मा

1.”बहुत से नर-नारी समुद्र में सूर्यास्त देखने के लिए उत्सुक थे, पर बादल सूर्य को रह-रह कर ढाँप लेते थे। संसार में यही स्थान है जहाँ सूर्य समुद्र में डूबता है और समुद्र से ही उगता है।
हम सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए अस्त दिशा की ओर आँखें गड़ाए रहे पर बादलों ने सूर्य को अपने आँचल से मुक्त न किया। धीरे-धीरे आकाश में चन्द्र की रेखा चमकने लगी। बादल सूर्य को डुबोकर ही हटे।”

शब्दार्थ:
नर-नारी = स्त्री-पुरुष, सूर्यास्त = सूर्य डूबना, चन्द्र = चन्द्रमा।

संदर्भ:
प्रस्तुत गद्यांश ‘दक्षिण भारत की एक झलक’ नामक पाठ से उद्धृत किया गया है, जिसके लेखक आचार्य विनय मोहन शर्मा हैं।

प्रसंग:
कन्याकुमारी में सूर्योदय एवं सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य का वर्णन किया गया है।

व्याख्या:
कन्याकुमारी के समुद्र तट पर बहत से सैलानी स्त्री-पुरुष उत्सुकतापूर्वक सूर्य के डूबने का इंतजार कर रहे थे। आज आकाश में बादल छाए हुए थे। सूर्य बार-बार बादलों के बीच छिप जाता था। सम्पूर्ण विश्व में कन्याकुमारी का समुद्र तट ही वह स्थान है, जहाँ हम सूर्य का डूबना और निकलना देख सकते हैं।
उस दिन लोग सूर्य के डूबने की दिशा की ओर टकटकी लगाए रहे किन्तु सूर्य बादलों के आँचल में जाकर छिप गया। सूर्य का डूबना कोई नहीं देख सका और रात्रि के आगमन का प्रतीक चन्द्रमा आकाश में दिखाई देने लगा।

विशेष:

  • विश्व में कन्याकुमारी के महत्व को बतलाया गया है।
  • भाषा अत्यंत सहज-सरल एवं वर्णनात्मक है।

2. “सुदूर दक्षिण में भारत के समान तरह-तरह की मिठाइयों की दुकान नहीं है। बड़े-बड़े नगरों में उत्तर भारत के एक दो हलवाई थोड़ी बहुत मिठाई बनाते हैं।
चटपटी, खारी, खट्टी चीजें दक्षिण भारतीयों को बहुत प्रिय हैं घी की अपेक्षा नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत होता है परंतु वहाँ के होटलों में एक बात यह देखी गई है।
कि जब वे भात पर घी डालते हैं तो वह शुद्ध घी होता है। होटल वालों की यह ईमानदारी प्रशंसनीय है।”

शब्दार्थ:
सुदूर = बहुत दूर, बहुत दूर का, प्रशंसनीय = प्रशंसा करने योग्य।

संदर्भ:
पूर्ववत्।

प्रसंग:
लेखक ने दक्षिण भारत के होटलों में मालिकों की ईमानदारी का वर्णन किया है।

व्याख्या:
लेखक ने दक्षिण भारत की यात्रा के दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश की यात्रा की। उसने देखा कि बहुत दूर स्थित दक्षिण उत्तर भारत के समान तरह-तरह की मिठाइयाँ बनाने वाले हलवाई की दुकानें होती हैं। वैसे दुकानें दक्षिण भारत में नहीं मिलती हैं यहाँ केवल बड़े-बड़े नगरों में हलवाई ही थोड़ी बहुत मिठाइयाँ बनाते हैं इसका कारण है दक्षिण भारत के लोगों को मिठाई अधिक रुचिकर नहीं होती।

दक्षिण भारत के लोगों की अपेक्षा चटपटी, मसालेदार, खारी और खट्टी चीजें ही अधिक पसंद हैं। दक्षिण भारत में लोग घी का प्रयोग कम करते हैं।
नारियल के तेल का अधिक इस्तेमाल करते हैं लेखक यहाँ के होटलों की विशेषता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहता है कि यहाँ के होटलों में एक बात यह देखने को आई है कि भात पर वे घी डालते हैं और वह भी शुद्ध देशी घी। भात पर देशी घी डालने के संबंध में उनकी ईमानदारी प्रशंसा के योग्य है वे ईमानदारी से भात में शुद्ध देशी घी डालते हैं।

विशेष:

  • दक्षिण भारतीय होटल वालों की ईमानदरी की प्रशंसा की है।
  • वर्णनात्मक शैली है।
  • भाषा सरल, स्पष्ट, खड़ी बोली है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तमिलनाडु के निवासियों की दृष्टि में सर्वोपरि क्या है?
उत्तर:
अपनी भाषा और संस्कृति।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

प्रश्न 2.
‘महाश्वेता’ की छवि कौन धारण करता है? यहाँ महाश्वेता का क्या अर्थ है? (म. प्र. 2013)
उत्तर:
केरल की स्त्रियाँ ‘महाश्वेता’ की छवि धारण करती हैं। महाश्वेता का अर्थ सरस्वती देवी है।

प्रश्न 3.
कन्याकुमारी में कौन-कौन से समुद्रों का मिलन होता है? (म. प्र. 2011, 15)
उत्तर:
हिन्द महासागर, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

प्रश्न 4.
तमिल कवि की तुलना तुलसी काव्य में क्यों की जाती है?
उत्तर:
तमिल कवि ‘कम्बन’ ने तुलसीदास’ के रामचरित मानस’ जैसे ही कम्बन रामायण की रचना की है।

प्रश्न 5.
पार्वती का नाम कन्याकुमारी क्यों पड़ा? (म. प्र. 2009, 10)
उत्तर:
विवाह के समय शिवजी के न आ पाने के कारण पार्वती उदास होकर अपने निवास स्थान पर, वापस आ गईं। जिससे उस स्थान का नाम कन्याकुमारी पड़ा। पार्वती कुआँरी कन्या थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आन्ध्रवासियों का रहन-सहन कैसा है?
उत्तर:
आन्ध्रप्रदेश के निवासियों का रहन-सहन अत्यंत साधारण है। स्त्रियाँ खुली साड़ी पहनती हैं। बालों में फूल सजाती हैं। पुरुष धोती पहनते हैं, पीछे लाँग का छोर मुंडी की तरह लहराता दिखाई देता है। वे कॉफी पीते हैं तथा इडली का नाश्ता करते हैं।

प्रश्न 2.
तमिल और आन्ध्रवासियों की भोजन पद्धति में क्या नवीनता है? (महत्वपूर्ण)
उत्तर:
तमिल और आन्ध्रवासियों की भोजन पद्धति काफी मिलती-जुलती है। केले के पत्ते पर भात का ढेर, रसम, दाल, तरकारी, दही, चटनी, मोर (तक्र) परोसा जाता है।

खाने वाला बड़ी शीघ्रता से भात में सब कुछ सानकर उसके.लम्बे-लम्बे पिण्ड बनाकर गटकता जाता है। स्टेशनों के आहार गृहों में भी धरती पर केला-पत्रों को बिछाकर पूरी पंगत भोजन करने बैठ जाती है।

ब्राह्मणों का भोजन शाकाहारी एवं ब्राह्मणेत्तर का मांसाहारी होता है। सभी का मुख्य आहार भात ही है। भात की इडली ‘छोले के समान दोसा और उपमा, चटनी और दही के साथ बड़े प्रेम से खाये जाते हैं। भात में शुद्ध घी मिलाकर खाया जाता है। पानी पीने के पात्र को हमेशा होंठों से दूर रखकर पानी पिया जाता है।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

प्रश्न 3.
लेखक के अनुसार नारी किस तरह भारतीय एकता की प्रतीक बन रही है? (महत्वपूर्ण)
उत्तर:
समस्त प्रान्तों की शहरी स्त्रियों की वेशभूषा एक जैसी होते जा रही है। सारी स्त्रियों के साड़ी पहनने का तरीका एक सा है। आज के भारत वर्ष में सारी स्त्रियाँ सिर खुला रखती हैं। हिन्दी चित्रपट की स्त्री की वेशभूषा को सारे देश ने अपना लिया है। अत: हम कह सकते हैं कि नारी भारतीय एकता की प्रतीक बन गई है।

प्रश्न 4.
केरल के गाँवों की कौन-कौन सी विशेषताएँ हैं? (म. प्र. 2013, 14, 17, 18)
उत्तर:
केरल में रहन-सहन का स्तर ऊँचा है। गाँवों में भोजन के अंत में जीरे से उबाला हुआ गुनगुना पानी पीने के काम आता है। नारियल के अवयवों से बने घर स्वच्छ होते हैं।

प्रत्येक घर में पाँच-दस नारियल, दो चार केले और कटहल के पेड़ अवश्य मिल जाते हैं। गाँव की गलियाँ साफ-सुथरी रहती हैं। गाँव बिजली से रौशन हैं। प्रत्येक गाँव में डाकखाना, दवाखाना और स्कूल है। सभी स्कूलों में हिन्दी पढ़ाई जाती है। विवाह में रुढ़िवादिता पाई जाती है।

प्रश्न 5.
चेन्नई में हिन्दी प्रचार सभा क्या-क्या कार्य कर रही है?
उत्तर:
चेन्नई में हिन्दी प्रचार सभा दक्षिण में हिन्दी की विद्यापीठ का कार्य कर रही है। यहाँ से हिन्दी के कई सौ अध्यापक-अध्यापिकाएँ प्रतिवर्ष शिक्षा ग्रहण कर दक्षिण के अनेक स्कूल और कॉलेजों में हिन्दी अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण कार्य हिन्दी प्रचार सभा कर रही है।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

प्रश्न 6.
“प्रकृति पर विजय पाकर ही मनुष्य दम लेता है” आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रकृति मनुष्य के मार्ग में अनेक बाधाएँ उपस्थित करती है समुद्र की लहरों पर मछुआरों की नाव बार-बार ऊपर-नीचे होती हैं। उन्हें देखकर प्रतीत होता है कि उनकी नावें अब डूबी और तब डूबी।

काफी प्रयास के बाद वे नाव को स्थिर कर पाते हैं मछुआरे शीघ्र ही समुद्र की सतह पर नाव खेता दिखाई देता है इस प्रकार मनुष्य प्रकृति से हार नहीं मानता, उस पर विजय प्राप्त करके ही दम लेता है। समुद्र की लहरों पर नाव खेना उसकी प्रकृति पर विजय का ही परिणाम है।

प्रश्न 7.
पार्वती के कन्याकुमारी कहलाने के संबंध में कौन-सी कथा है? पाठ के आधार पर लिखिए। (म. प्र. 2013)
उत्तर:
पार्वती के कन्याकुमारी कहलाने के संबंध में कथा-जब इनका शिव से परिणय होने वाला था, शिवजी की बारात वहाँ तक नहीं पहुंच पाई। कुमारी पार्वती उनकी खोज में चली गई, पर उनका पता नहीं चला। सबेरा होने से ज्ञात हुआ कि शिवजी शुचिन्द्रय तक आ गए हैं, पर विवाह मुहुर्त रात में ही था।
अतः पार्वती जी को उदास होकर अपने स्थान पर लौट आना पड़ा और तभी से वे ‘कन्याकुमारी’ कहकर इस मंदिर में वास करती हैं।

प्रश्न 8.
मीनाक्षी मंदिर की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए। (म. प्र. 2016)
उत्तर:
मीनाक्षी मंदिर विशेष प्रसिद्ध है, इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं –

  1. यह बहुत विस्तीर्ण है।
  2. यह कई गोपुरम् से घिरा हुआ है। गोपुरम् ऊँचा गुम्बद के समान द्वार है।
  3. मंदिर के प्रत्येक खम्भे पर हाथी के ऊपर सवार सिंह दिखलाया गया है।
  4. यहाँ बड़ी सजीव मूर्तियाँ हैं।
  5. यहाँ एक हजार खम्भों वाला हॉल है जहाँ हजारों नर-नारी प्रसाद पा सकते हैं।
  6. मंदिरों में कुछ दक्षिणात्य सन्तों की प्रतिमाएँ हैं, जो संख्या में कदाचित 63 हैं।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनिए –

1. मीनाक्षी मंदिर कहाँ है – (महत्वपूर्ण)
(क) दिल्ली
(ख) हैदराबाद
(ग) मदुरै
(घ) रामेश्वरम्।
उत्तर:
(ग) मदुरै।

2. कन्याकुमारी का मंदिर किस देवी का है –
(क) काली
(ख) दुर्गा
(ग) पार्वती
(घ) सरस्वती।
उत्तर:
(ग) पार्वती।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

3. वह कौन-सा स्थल है, जहाँ सूर्य समुद्र में डूबता है और समुद्र से ही उगता है –
(क) काश्मीर
(ख) द्वारिका
(ग) बद्रीनाथ
(घ) कन्याकुमारी।
उत्तर:
(घ) कन्याकुमारी।

4. कृष्णा नदी स्थित है – (महत्वपूर्ण)
(क) महाराष्ट्र
(ख) उत्तरप्रदेश
(ग) आन्ध्रप्रदेश
(घ) तमिलनाडु।
उत्तर:
(ग) आन्ध्रप्रदेश।

5. त्रिवेन्द्रम का दूसरा नाम है – (संभावित)
(क) त्रावण कोर
(ख) तिरुचिरापल्ली
(ग) त्रिचनापल्ली
(घ) तिरुअनंतपुरम्।
उत्तर:
(घ) तिरुअनंतपुरम्।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

6. ‘दक्षिण भारत की एक झलक’ ………….. है (म. प्र. 2011)
(क) कहानी
(ख) पत्र
(ग) संस्मरण
(घ) निबंध।
उत्तर:
(घ) निबंध।

प्रश्न 2.
सत्य / असत्य का चयन कीजिए –

1. अड्यार पुस्तकालय केरल में है। (म. प्र. 2018)
उत्तर:
असत्यं।

MP Board Class 12th General Hindi Important Questions Chapter 16 दक्षिण भारत की एक झलक

प्रश्न 3.
एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए –

1. ‘दक्षिण भारत की एक झलक’ के लेखक कौन हैं? (म. प्र. 2018)
उत्तर:
आचार्य विनय मोहन शर्मा।