MP Board Class 10th Sanskrit व्याकरण उपसर्ग-प्रकरण

MP Board Class 10th Sanskrit व्याकरण उपसर्ग-प्रकरण

धातु या धातु से बने अन्य शब्दों (संज्ञा, विशेषण) आदि से पूर्व लगने वाले निम्नलिखित २२ शब्दांशों को उपसर्ग कहते हैं-
(१) प्र, (२) परा, (३) अप, (४) सम्, (५) अनु, (६) अव, (७) निस् , (८) निर्,
(९) दुस्, (१०) दुर, (११) वि, (१२) आङ्, (१३) नि, (१४) अधि, (१५) अपि, =
(१६) अति, (१७) सु , (१८) उत्, (१९) अभि, (२०) प्रति, – (२१) परि, (२२) उप।

MP Board Solutions

MP Board Class 10th Sanskrit व्याकरण उपसर्ग-प्रकरण img k
MP Board Class 10th Sanskrit व्याकरण उपसर्ग-प्रकरण img k1
MP Board Class 10th Sanskrit व्याकरण उपसर्ग-प्रकरण img k2

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय

MP Board Solutions

प्रश्न १.
‘परा’ उपसर्ग युक्त शब्द है
(अ) परिजनः,
(ब) पराजयः
(स) प्रहारः,
(द) परितः
उत्तर-
(ब) पराजयः

२. ‘अपवादः’ शब्द में उपसर्ग है-
(अ) अ,
(ब) पवा,
(स) आप,
(द) अप।
उत्तर-
(द) अप।

३. ‘सम्’ उपसर्ग युक्त शब्द है
(अ) संस्कृतम्
(ब) सज्जनः,
(स) सत्कर्म,
(द) सकलः
उत्तर-
(अ) संस्कृतम्

४. ‘अनु’ उपसर्ग है
(अ) अनुकरणम्,
(ब) अनुत्तरः,
(स) अनुर्घः,
(द) अनुक्तिः
उत्तर-
(अ) अनुकरणम्,

५. ‘बालकः उद्याने बिहरति’ में उपसर्ग युक्त शब्द है
(अ) बालकः,
(ब) उद्याने,
(स) विहरति,
(द) कोई नहीं।
उत्तर-
(स) विहरति,

रिक्त स्थान पूर्ति
१. ‘पराभवः में ……………………………” उपसर्ग है।
२. ‘अनुस्मरणम्’ में ……………………………” उपसर्ग है।
३. ‘सम्’ उपसर्ग ‘हारः’ में लगाकर ……………………………” बनता
४. ‘अवतारः’ में ……………………………” उपसर्ग है।
५. ‘दुर्व्यवहारः’ में ……………………………” उपसर्ग है।
उत्तर-
१. परा,
२. अनु,
३. संहारः,
४. अव,
५. दुर्।

MP Board Solutions

सत्य/असत्य
१. ‘अभिज्ञानम्’ में ‘अभि’ उपसर्ग है।
२. ‘आचारः’ में ‘अति’ उपसर्ग लगाने पर ‘अत्याचार’ शब्द बनता है।
३. ‘प्रत्येक’ में ‘प्र’ उपसर्ग है।
४. ‘उपहारः’ में ‘हार’ उपसर्ग है।
५. ‘उत्कर्ष’ में ‘उत्’ उपसर्ग है।
उत्तर-
१. सत्य,
२. सत्य,
३. असत्य,
४. असत्य,
५. सत्य।

जोड़ी मिलाइए
MP Board Class 10th Sanskrit व्याकरण उपसर्ग-प्रकरण img k3
उत्तर-
१. → (v)
२. → (i)
३. → (ii)
४. → (iii)
५. → (iv)

MP Board Class 10th Sanskrit Solutions