MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 21 भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 21 भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए
(1) संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी ?
(क) 24 अक्टूबर, 1945
(घ) 3 दिसम्बर, 1950
(ख) 10 दिसम्बर, 1945
(ग) 1 मई, 1948
उत्तर:
(क) 24 अक्टूबर, 1945

(2) सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य कौन-कौन से देश हैं ?
(क) अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन
(ख) रूस, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान तथा चीन
(ग) सउदी अरब, बॉखादेश, ब्रिटेन, अमेरिका तथा रूस।
(घ) ब्रिटेन, भारत, चीन, फ्रांस तथा अमेरिका।
उत्तर:
(क) अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन तथा चीन।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय ………… में है।
(2) वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या ………… है।
उत्तर:
(1) न्यूयार्क
(2) 196

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा किया जाता है।

(2) विश्व अदालत किसे कहा जाता है ?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय को विश्व अदालत कहा जाता है।’

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रशासनिक अधिकारी को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रशासनिक अधिकारी को ‘महासचिव’ के नाम से जाना जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) यूनीसेफ के क्या कार्य हैं ?
उत्तर:
यूनीसेफ सभी बच्चों को बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए सहायता देने का काम करता है। यह संगठन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है।

(2) संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्य लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्य इस प्रकार हैं –

  • अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना एवं इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक कार्यवाही द्वारा शान्ति अवरोधों को रोकना या हटाना।
  • विभिन्न राष्ट्रों में समान मानव अधिकारों तथा आत्मनिर्णय के सिद्धान्तों पर आधारित मैत्रीपूर्ण समन्वय स्थापित करना।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित छः अंग हैं –

  • सामान्य सभा
  • सुरक्षा परिषद्
  • आर्थिक और सामाजिक परिषद्
  • न्याय परिषद्
  • अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय
  • सचिवालय

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व शान्ति स्थापना के लिए क्या कार्य किए हैं ? समझाइए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य विश्व में शान्ति स्थापित करना है। अपने 73 वर्षों के अस्तित्व में संयुक्त राष्ट्र को कई विवादों में कार्यवाही करनी पड़ी। संयुक्त राष्ट्र अनेक बार युद्ध टालने में सहायक हुआ। इसने अनेक संकटपूर्ण स्थिति में तनाव कम किए हैं। जिन उपायों को साधारणतया काम में लाया गया वे शान्ति के लिए सैन्य कार्यवाही मिशन इत्यादि। इसने कश्मीर, कांगो, पश्चिम एशिया, साइप्रस और दमन में बड़े स्तर पर युद्ध होने से पूर्ण रोकथाम की। ग्रीस, इण्डोनेशिया, लेबनान, मिस्र, गाजापट्टी, कांगो, कोरिया, गल्फ युद्ध (ईरान-इराक) में शान्ति के लिए किए गए प्रयास संयुक्त राष्ट्र संघ की कुछ महान उपलब्धियाँ हैं।

(2) संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र द्वारा शान्ति के लिए की गई सैन्य कार्यवाही में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयुक्त राष्ट्र की अपनी कोई निजी सेना नहीं है। कोरिया के युद्ध में घायलों की प्राथमिक चिकित्सा हेतु भारत ने एक चिकित्सकीय दल भेजा था। कोरिया युद्धबन्दियों के आदान-प्रदान की देखरेख का उत्तरदायित्व भारत को दिया गया था। गाजा में संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन सैन्य दल में शामिल करने हेतु सबसे बड़ी टुकड़ी भारत ने भेजी थी। साइप्रस राष्ट्र की सेना के प्रथम दो सेनापति भारतीय थे। कांगो में की गई सैन्य कार्यवाही में भारत ने सबसे बड़ा सैन्य दल भेजने का भार अपने ऊपर लिया, जो इस संकट को समाप्त करने में सहायक हुआ था।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ की किन्हीं तीन संस्थाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की तीन प्रमुख संस्थाएँ इस प्रकार:

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) – इसकी स्थापना 1946 में हुई। इसका मुख्यालय पेरिस में है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रों के मध्य आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) – इसकी स्थापना 1948 में हुई। इसका उद्देश्य सभी लोगों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल आपात कोष (UNICEF) – इसकी स्थापना 1946 में की गई। यूनीसेफ सभी बच्चों को बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए सहायता दिए जाने का प्रावधान करता है। यह संगठन स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है।

MP Board Class 8th Social Science Solutions