MP Board Class 8th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 1

In this article, we will share MP Board Class 8 Hindi Book Solutions Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 1 Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 8th Hindi Sugam Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 1

प्रश्न 1.
सही जोड़ी बनाइए
(अ) सुसंस्कृत – अभिमान
(ब) सामंजस्य – अच्छे संस्कार वाला
(स) आचरण औचित्य
(द) दंभ व्यवहार।
उत्तर-
(अ) 2,
(ब) 3,
(स) 4,
(द) 1

प्रश्न 2.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
1. महात्मा बुद्ध का हृदय संसार के कष्टों को देखकर …………………………. था। (तुःखी, सुखी)
2. जाँच-पड़ताल और …………………………. लोगों तक पहुँचने के लिए पुलिस को लोगों से पूछताछ करनी पड़ती है। (निदोष, दोषी)
3. रास्ते से ग्वालिन गुजरी थी, उस रास्ते का नाम राजा ने रखा था …………………………. (हीरा-कुणी, सोनी-कुणी)
4. चाँद बाँटता …………………………. सबको, बादल वर्षा-जल दे जाते। (रोशनी, अमृत)
5. डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा भारत के …………………………. राष्ट्रपति (नवें, दसवें)
उत्तर-
1. दुखी,
2. दोषी,
3. हीरा-कुणी,
4. अमृत,
5. नवें।

प्रश्न 3.
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1. अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के किस गरिमामय पद को सुशोभित किया?
2. वृक्ष हमें क्या देते हैं?
3. कुणी किसका नाम था?
4. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति आपका क्या कर्तव्य है?
5. महात्मा बुद्ध जंगल की ओर क्यों जा रहे थे?
6. विनम्र व्यक्ति की क्या पहचान है?
7. सरदार पटेल का स्वभाव कैसा था?
8. ‘एक वेश’ से कवि उदयशंकर भट्ट का क्या आशय है?
उत्तर-
1. अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के प्रधानमंत्री गरिमामय पद को सुशोभित किया।
2. वृक्ष हमें फूल, फल और बीज देते हैं।
3. कुणी गाय का नाम था।
4. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति हमारा यह कर्तव्य है कि हम उसे निकट के चिकित्सालय में पहुँचाएं और पुलिस को इसकी सूचना दें।
5. महात्मा बुद्ध जंगल की ओर इसलिए जा रहे थे कि उसमें अंगुलिमाल रहता था।
6. आगंत्तुक का प्रसन्नतापूर्वक स्वागत करना विनम्र व्यक्ति की पहचान है?
7. सरदार पटेल का स्वभाव अत्यधिक वीर, निर्भय, दृढ़ निश्चयी, परिश्रनी तथा लगनशील था।
8. ‘एक वेश’ से कवि उदयशंकर भट्ट का आशय है-‘राष्ट्रीय एकता।’

प्रश्न 4.
लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
‘जिएँ देश के लिए जिएँ हम’ पंक्ति से कवि का क्या आशय है?
उत्तर-
‘जिगू देश के लिए जिएँ हम’ पंक्ति से कवि का क्या आशय है-अपने देश को महान् बनाने के लिए हमें अपना तन, मन, धन सब कुछ जरूरत पड़ने पर न्यौछावर कर देना चाहिए।

प्रश्न 2.
विनम्र व्यक्ति का व्यवसाय हमेशा क्यों फलता-फूलता है?
उत्तर-
विनम्र व्यक्ति का व्यवसाय हमेशा फलता-फूलता है। यह इसलिए कि वह हर किसी समस्या का समाधान बड़े ही सहज रूप में करके सफलता की ऊँचाइयों पर चढ़ता जाता

प्रश्न 3.
महात्मा बुद्ध के मन में जंगल में जाते समय क्या-क्या विचार आ रहे थे?
उत्तर-
महात्मा। दु के मन में जंगल में जाते समय ये विचार आ रहे थे कि आदमी आदमी को मारता क्यों है? जीव, जीव को देखकर प्रसन्न क्यों नहीं होता?’

प्रश्न 4.
हम पुलिस को किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं?
उत्तर-
हम पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने, सूचना का आदान-प्रदान करने, कानून एवं नियमों का स्वेच्छा से पालन करने और कानून व संविधान में आस्था बनाए रखने में सहयोग कर सकते हैं।

प्रश्न 5.
सरदार पटेल को ‘लौह पुरुष’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर-
सरदार पटेल को ‘लौह पुरुष’ कहा जाता है। यह इसलिए कि वे स्वभाव से अत्यधिक वीर, निर्भय, दृढ़ निश्चयी, परिश्रमी तथा लगनशील थे। .

प्रश्न 6.
हीरा अपने बच्चे से मिलने के लिए क्यों छटपटा रही थी?
उत्तर-
हीरा अपने बच्चे से मिलने के लिए छटपटा रही थी। यह इसलिए कि उसकी छाती अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए फटने लगी थी। इसे वह और अधिक सहन नहीं कर पा रही थी।

प्रश्न 7.
‘दधीचि’ ऋषि कौन थे?
उत्तर-
दधीचि’ ऋपि ने अस्त्र बनाने के लिए अपनी हड्डियाँ तक देवताओं को दान कर दी थीं। इन हडिडयों से वज्र बनाया गया। फिर उससे इंद्र ने राक्षसों को परास्त किया।

प्रश्न 8.
मध्यप्रदेश ने कौन-कौन से शीर्ष पुरुष राष्ट्र को दिए हैं?
उत्तर-
मध्यादेश ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा और श्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे शीर्प पुरुष राष्ट्र को दिए हैं।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ लिखिएगहरी नदियाँ, निर्झर, नाले, निर्मल जल दिन-रात बहाते ऊँचे-नीचे पर्वत ही तो, इन सोतों को जनक कहाते।
उत्तर-
प्रकृति के जो-जो रूप परोपकार करते रहते हैं, उनमें बड़ी-बड़ी गहरी नदियाँ, छोटे-बड़े झरने और पतले-चौड़े नाले दिन-रात दूसरों के लिए ही स्वच्छ और मीठे जल प्रदान करते रहते हैं। इन सबका जन्मदाता पर्वत ही होता है। वह इन्हें हमेशा जीवन गति प्रदान करता है।

प्रश्न 6.
‘अंहिसा की विजय’ अथवा ‘हीरा-कुणी’ में से किसी एक कहानी का सारांश लिखिए।
उत्तर-
‘अहिंसा की विजय’ कहानी का सारांश कोसल की राजधानी श्रावस्ती की प्रजा अंगुलिमाल डाकू के अत्याचार से बड़ी त्रस्त थी। भगवान बुद्ध ने वहाँ के राजा प्रसेनजित को धीरज वधाते हुए उसकी चिंता दूर करने के लिए अंगुलिमाल के पास चल दिए। अंगुलिमाल जंगल में रहता था। वह बहुत बड़ा भयंकर डाकू था। उसने हजार आदमियों की हत्या करने की प्रतिज्ञा की थी। इसका हिसाब रखने के लिए वह जिसका वध करता, उसकी एक अंगुली काट लेता। इस प्रकार की अंगुलियों की माला अपने गले में डाले रहता।

आदमी, आदमी को क्यों मारता है? जीव, जीव को देखकर प्रसन्न क्यों नहीं होता?’ ‘यही सोचते हुए महात्मा बुद्ध को अचानक यह आवाज सुनाई दी, ‘टहर जा’, महात्मा बुद्ध रुक गए। उनके सामने अंगुलिमाल आकर खड़ा हो गया। बुद्ध ने कहा, ‘मैं तो ठहर गया, भला तू कब ठहरेगा?’ इसे सुनकर अंगुलिमाल ने विनीत स्वर में कहा, ‘महात्मन् मैं आपकी बात नहीं समझ सका।’

महात्मा बुद्ध ने उसे समझाया कि जीवन में दुख-ही-दुख है। मैं तो आत्मज्ञान प्राप्त कर इससे छूट गया हूँ लेकिन तू इससे कब मुक्त होगा?’ बुद्ध के प्रभाव को देखकर अंगुलिमाल उनके चरणों पर गिर पड़ा। बुद्ध ने उसे दया-शांति का उपदेश देकर अपना शिष्य बना लिया।

प्रश्न 7.
(अ) विलोम शब्द लिखिए- औपचारिक, शांति, दिन, कृतज्ञ।
उत्तर-
MP Board Class 8th Hindi Sugam Bharti Chapter 8 मध्य प्रदेश के गौरव 3

(ब) निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग अलग करके लिखिए-
अभिरुचि, अपमान, अनाचार, प्रतिकार।
उत्तर-
MP Board Class 8th Hindi Sugam Bharti Chapter 8 मध्य प्रदेश के गौरव 4.
MP Board Class 8th Hindi Sugam Bharti Chapter 8 मध्य प्रदेश के गौरव 5

(स) दिए गए शब्दों में से तत्सम, तद्भव तथा विदेशी शब्द छाँटकर लिखिए-
रिकार्ड, दुग्ध, टिकिट, कान, पृष्ठभूमि, घर।
उत्तर-
(स) तत्सम शब्द – दुग्ध, पृष्ठभूमि
तद्भव शब्द – कान, घर
विदेशी शब्द – रिकार्ड, टिकिट।
रिकार्ड, दुग्ध, टिकिट, कान, पृष्ठभूमि, घर।

(द) निम्नलिखित शब्दों में से संज्ञा, विशेषण तथा सर्वनाम छाँटकर लिखिए-
तुम्हारा, फूल, लाल, हमारा, राजा, कोमल।
उत्तर-
(द) संज्ञा-राजा, फूल,
विशेषण-लाल, कोमल
सर्वनाम-तुम्हारा, हमारा।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
(अ)धीरज, सावधान, प्रेमपूर्वक
(ब) पाठ्य पुस्तक में पढ़ी हुई किसी कविता की चार पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर-
(अ) शब्द – वाक्य-प्रयोग
धीरज – हमें विपत्तिकाल में धीरज रखना चाहिए।
सावधान – विनम्र सावधान होकर बात करते है।
प्रेमपूर्वक – प्रेमपूर्वक व्यवहार से सफलता मिलती है।

(ब) कुदरत हमको रोज सिखाती,
जग-हित में कुछ करना सीखें।
अपने लिए सभी जीते हैं,
औरों के हित मरना सीखें॥