MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य

MP Board Class 7th Social Science Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य

MP Board Class 7th Social Science Chapter 5 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) भारत के संविधान द्वारा नागरिकों को कुल कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं?
(अ) तीन अधिकार प्राप्त हैं।
(ब) चार अधिकार प्राप्त हैं।
(स) पाँच अधिकार प्राप्त हैं।
(द) छः अधिकार प्राप्त हैं।
उत्तर:
(द) छः अधिकार प्राप्त हैं

(2) इनमें से कौन-सी बात सही नहीं है?
(अ) भारत के समस्त नागरिक बिना किसी भेदभाव के कानून के समक्ष बराबर हैं।
(ब) शासकीय नौकरियों में सभी को समान अवसर प्राप्त हैं।
(स) शासन जाति, लिंग, भाषा, राज्य के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा।
(द) अस्पृश्यता को जातिगत आधार पर मान्यता प्राप्त है।
उत्तर:
(द) अस्पृश्यता को जातिगत आधार पर मान्यता प्राप्त है

(3) 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से माचिस उद्योग में काम करवाना किस अधिकार का हनन है?
(अ) समता का अधिकार
(ब) स्वतन्त्रता का अधिकार
(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(द) संस्कृति और शिक्षा का अधिकार।
उत्तर:
(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार,

(4) इनमें से कौन-सा हमारा मौलिक कर्तव्य है?
(अ) प्राकृतिक सम्पदा, जल, नदी, तालाब, वन्य प्राणियों की रक्षा करना और उन्हें संरक्षण प्रदान करना
(ब) पंचायत और नगरपालिकाओं में आरक्षण के लिए आवाज उठाना
(स) रोजगार के समान अवसरों की माँग करना
(द) अल्पसंख्यक वर्गों को शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश देना।
उत्तर:
(अ) प्राकृतिक सम्पदा जल, नदी, तालाब, वन्य प्राणियों की रक्षा करना और उन्हें संरक्षण प्रदान करना।

प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(संपत्ति, अधिकारों, शोषण, विचार अभिव्यक्ति, कर्त्तव्य)
(1) समान कार्य के लिए समान मजदूरी नहीं दिया जाना ……………….. है।
(2) अखबार छापना ……………….. की स्वतंत्रता का अधिकार
(3) राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान हमारा ……………….. है।
(4) हमें सार्वजनिक …………………. की रक्षा करनी चाहिए।
(5) हमारा कर्त्तव्य है कि हम दूसरे के …………….. का हनन न करें।
उत्तर:
(1) शोषण
(2) विचार अभिव्यक्ति
(3) कर्त्तव्य
(4) सम्पत्ति
(5) अधिकारों।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) हमें कौन-कौन से मौलिक अधिकार प्राप्त हैं ?
उत्तर:
हमें निम्नलिखित मौलिक अधिकार प्राप्त हैं –

  • समता का अधिकार
  • स्वतन्त्रता का अधिकार
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
  • संस्कृति और शिक्षा का अधिकार
  • संवैधानिक उपचारों का अधिकार।

(2) समता के अधिकार पर चार वाक्य लिखिए।
उत्तर:

  • सभी नागरिक बिना किसी भेदभाव के कानून के समक्ष समान हैं।
  • शासकीय नौकरियों में चयन के लिए सभी को समान अवसर प्राप्त हैं।
  • शासन द्वारा जाति, धर्म, लिंग, भाषा एवं राज्य के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
  • छुआछूत मानना एक अपराध है।

(3) शोषण के विरुद्ध अधिकार हमें शोषण से बचाता है, कैसे ?
उत्तर:
शोषण के विरुद्ध अधिकार हमें निम्न प्रकार से शोषण से बचाता है –

  • किसी व्यक्ति से जोर-जबरदस्ती से काम नहीं लिया जा सकता है।
  • एक व्यक्ति एक काम छोड़कर दूसरा काम कर सकता है।
  • उसे नियम से कम मजदूरी अथवा खराब परिस्थितियों में जबरदस्ती काम करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता।
  • चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कारखानों, खदानों अथवा अन्य कोई खतरे वाले कार्य नहीं करवाए जा सकते।

(4) महिलाओं हेतु तीन विशेष प्रावधान लिखिए।
उत्तर:
महिलाओं हेतु तीन विशेष प्रावधान निम्न हैं –

  • रोजगार के समान अवसर।
  • समान कार्य के लिए समान वेतन।
  • महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध गतिविधियों को रोकना।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) किन्हीं दो मौलिक अधिकारों पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
(i) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार:
सभी नागरिकों को अपने – अपने धर्म का पालन करने तथा उसका प्रचार करने का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को उसके धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने से रोका नहीं जा सकता है। सभी को अपने – अपने तरीके से उपासना करने की स्वतन्त्रता है।

(ii) संस्कृति और शिक्षा का अधिकार:
भारत में विभिन्न भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं, उनकी अपनी-अपनी संस्कृति है। भारत का संविधान सभी को अपनी संस्कृति, भाषा और लिपि को सुरक्षित रखने का अधिकार देता है। धर्म अथवा भाषा पर आधारित अल्पसंख्यक वर्गों को भी अपनी शिक्षण संस्थाएँ खोलने का अधिकार है। विभिन्न संस्थाओं को बिना किसी भेदभाव के सरकारी सहायता प्राप्त होती है।

(2) नागरिकों को प्राप्त स्वतन्त्रताओं में से किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नागरिकों को प्राप्त स्वतन्त्रताएँ –

  • विचार व्यक्त करने की स्वतन्त्रता – सभी नागरिकों को विचार व्यक्त करने, भाषण देने और अपने तथा दूसरे व्यक्तियों के विचारों को जानने और प्रचार करने की स्वतन्त्रता है। नागरिकों को समाचार – पत्र में लेख आदि लिखने की भी स्वतन्त्रता है।
  • व्यापार व व्यवसाय की स्वतन्त्रता – प्रत्येक नागरिक को कानूनी सीमा में रहकर अपनी इच्छानुसार कार्य तथा व्यवसाय करने की स्वतन्त्रता है।

(3) मूल कर्तव्यों को लिखिए।
उत्तर:
हमारे मूल कर्त्तव्य निम्नलिखित हैं –

  • प्रत्येक नागरिक को संविधान, राष्ट्र के आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान का आदर करना चाहिए।
  • अपनी स्वतन्त्रता को सुदृढ़ रखने के लिए राष्ट्रीय आन्दोलनों को प्रेरित करने वाले आदर्शों का पालन करना चाहिए।
  • भारत देश की रक्षा करनी चाहिए।
  • भारत की संप्रभुता और अखण्डता की रक्षा करनी चाहिए तथा उसे एकता के सूत्र में बाँधे रखना चाहिए।
  • सभी देशवासी धर्म, भाषा, जाति एवं वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्रभक्त बनें।
  • प्राकृतिक सम्पदा-जल, नदी, तालाब, वन्य प्राणियों की रक्षा करनी चाहिए तथा उन्हें संरक्षण प्रदान करना चाहिए।
  • भाईचारे एवं एकता की भावना का विकास करना चाहिए। संस्कृति एवं परम्पराओं का महत्व समझकर उनकी रक्षा करनी चाहिए।
  • हिंसा से दूर रहकर सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा। करनी चाहिए।
  • राष्ट्रहित में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं मानवता की भावना को बढ़ाना। चाहिए।

MP Board Class 7th Social Science Solutions