MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 3

प्रश्न-1.
सही जोड़ी बनाइए
1. नौका – (क) कलाकार
2. कला – (ख) लिपि
3. राजी – (ग) पतवार
4. ब्रेल – (घ) खुशी
उत्तर-
1. (ग),
2. (क),
3. (घ),
4. (ख)।

प्रश्न- 2.
दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
मानसिक, चिह्न, सच, छूकर
1. उठे हुए अंको को …………………………. वह एकदम सही समय बता देता है।
2. हँसने वाला व्यक्ति शारीरिक और …………………………. दृष्टि से स्वस्थ होता है।
3. मत खोजो …………………………. किसी को।
4. …………………………. बोलने वाले पर हमेशा अल्लाह की मेहरबानी रहती है।
उत्तर-
1. छूकर,
2. मानसिक,
3. चिह्न,
4. सच।

MP Board Solutions

प्रश्न-3
निम्नलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए
(क) नेत्रहीन छात्र किस लिपि में पढ़ते हैं?
उत्तर-
नेत्रहीन छात्र ब्रेल लिपि में पढ़ते हैं।

(ख) कादिर की रक्षा किस गुण के कारण हुई?
उत्तर-
कादिर की रक्षा सच बोलने के कारण हुई

(ग) भारत माता के बेटे क्या बनना चाहते हैं?
उत्तर-
भारत माता के बेटे फौजी बनना चाहते हैं।

(घ) कैलाश मानसरोवर कहाँ स्थिति है?
उत्तर-
कैलाश मानसरोवर चीन में स्थित है।

(ङ) स्वर्ग का गंधर्व किसे बनाया गया है?
उत्तर-
स्वर्ग का गंधर्व साधु कलाकार को बनाया गया है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्य में लिखिए

(क) संयोग और प्रयत्न से पैदा किए गए संगीत में क्या अंतर है?
उत्तर-
जिस संगीत को राजा सुनना चाहता है वह संगीत तो कभी-कभी संयोग से बन पड़ता है। प्रयत्न से पैदा किया हुआ संगीत राजा को प्रसन्न न कर सकेगा। अर्थात मन से उत्पन्न संगीत अतुल्नीय होता है जबकि प्रयत्न से उत्पन्न संगीत में प्राण नहीं होते हैं।

(ख) वाणी से आदमी की पहचान किस तरह होती है?
उत्तर-
आदमी अपनी वाणी से खुद अपनी पहचान बता देता है। जो जितना बड़ा होता है वह उतना ही नम्र और विनयी होता है और दूसरों का सम्मान करता है।

MP Board Solutions

(ग) अगणित सीश काटने से कवि का क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
अगणित सीश कटाने से कवि का तात्पर्य है कि देश के फौजी सिपाही अपने देश की आनु के लिए हजारों बलिदान खुशी-खुशी कर सकते हैं।

(घ) सरदार ने अपनी और कादिर की तुलना किन शब्दों में की है?
उत्तर-
भाइयो, यह लड़का आज से हमारा गुरु है। यह छोटा बच्चा अपनी माँ की आज्ञा का पालन करने में ऐसा सावधान है और हम एक हैं कि बूढ़े होने को आए, अब तक उस मालिक की आज्ञा का पालन नहीं करते, जिसने हमें दुनिया में भेजा है। सचमुच हमारे लिए बड़े शर्म की बात है। आओ, आज से हम यह नीच काम छोड़ दें और हमेशा सच बोलने की आदत डालें।

(ङ) शीला की हार जीत में कैसे बदल गई?
उत्तर-
अब शीला पढ़ने के बाद खाली समय में नए वर्ष, होली, दीवाली, ईद, क्रिसमस, जन्मदिन आदि के कार्ड्स पर सुन्दर-सुन्दर पेंटिंग बनाती है; और उन्हें दुकान पर बिकने के लिए दे आती है। हर महीने वह इससे इतना धन कमा लेती है कि उससे उसकी अपनी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। पढ़ने के लिए उसे छात्रवृत्ति मिल रही है। अपने मम्मी-पापा के आगे हाथ नहीं पसारती। सच कहूँ तो विकलांगता ने उसे अभी से आत्मनिर्भर बना दिया है। उसकी हार भी जीत में बदल गई है।

प्रश्न 5.
‘मुस्कान एक औषधि है’ निबंध के आधार पर अपने विचार लिखिए
उत्तर-
छात्र स्वयं करे।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग और प्रत्यय छाँटिए
आकर्षण, सम्पत्ति, मुस्कुराहट, अक्षय, समता, निश्छल, दुर्घटना , मानसिक, लोकप्रिय, साहसिक
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3 1

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए
सहज, अस्वस्थ, अपेक्षा, वरदान, निर्धन, शूल, आज्ञा, प्रकाश, सुख, मित्रता
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3 2

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से विशेषण छांटिए और उनके प्रकार लिखिए
तुम्हारे इन इन आगे-पीछे के झोलों में क्या भरा है? आगे का झोला तो काफी भारी है और पीछे का झोला हल्का है और उसमें नीचे छेद भी है। उन दोनों यात्रियों ने कहा-पराया धन किस काम का? इस भारी थैले को आप फेंकिए।
उत्तर-
विशेषण – प्रकार
आगे-पीछे – संकेतवाचक विशेषण
आगे – संकेतवाचक विशेषण
काफी – परिणामवाचक विशेषण
पीछे – संकेतवाचक विशेषण
हल्का – गुणवाचक विशेषण
भारी – परिणामवाचक विशेषण

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
निम्नलिखित अवतरण में कारक पहचान कर लिखिए
हँसने वाले के साथ सब हंसते हैं; रोने वाले के साथ कोई नहीं रोता। हंसने से शरीर में एक स्फूर्ति की लहर दौड़ जाती है। जिसके पास यह खजाना होता है, उसके पास किसी बात की कमी नहीं होती है। हँसना ही जीतना है।
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3 3
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3 4

प्रश्न 10.
निम्नलिखित अवतरण में विराम चिह लगाइए-
‘राजा जब अगे बढ़ गए तब एक आदमी जो कुछ दूर खड़ा वह सारा नजारा देख रहा था साधु के पास आया पूछा साधुजी आप तो दृष्टिहीन हैं विना देखे कैसे पहचान लिया कि कौन सिपाही है कौन हवलदार कौन मंत्री कौन राजा
उत्तर-
राजा जब आगे बढ़ गए तब तक आदमी जो कुछ दूर खड़ा वह सारा नजारा देख रहा था। साधु के पास आया, पूछा-साधु जी आप तो दृष्टिहीन हैं। बिना देखे कैस पहचान लिया कि कौन सिपाही है, कौन हवलदार, कौन मंत्री, और कौन राजा?

प्रश्न 11.
निम्नलिखित शब्दों में से कृदन्त व तद्धित शब्द छाँटिए-
शंकालु, कृपालु, लिखावट, लड़कपन, वैज्ञानिक, हँसोड़, गायक, लालिमा
उत्तर-
कृदन्त शब्द – तद्धित शब्द
शंकालु – लिखावट
वैज्ञानिक – हँसोड़
कृपालु – लड़कपन
गायक – लालिमा

प्रश्न 12.
“जीत” कहानी में शीला के चरित्र से आपको क्या प्रेरणा मिली? लिखिए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

MP Board Class 7th Hindi Solutions