MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2

MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2

प्रश्न I.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(1) ताम्राश्मकाल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
ऐसा समय जब ताँबे एवं पत्थर के औजार साथ-साथ प्रयोग किये जाते थे। ताम्राश्मकाल या पाषाण काल कहते हैं।

(2) सिन्धु घाटी सभ्यता किसे कहते हैं ?
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता को सिन्धु घाटी की सभ्यता भी कहते हैं।

(3) हड़प्पा सभ्यता की नगरीय विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता उसकी – नगर योजना प्रणाली थी। नगर अधिकतर दो अथवा तीन भागों में बँटे थे। सबसे सुरक्षित स्थान किला या दुर्ग कहलाता था। यहाँ उच्च वर्ग का परिवार रहता होगा। मध्यम व निचले भाग में मध्यम वर्ग व निम्न वर्ग का निवास था। इन नगरों में सड़कें पूरी सीधी थीं जो एक-दूसरे को लम्बवत् काटती थीं। हड़प्पा सभ्यता के नगरों में कोठार (अनाज भरने के गोदाम) का महत्वपूर्ण स्थान था।

मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल विशाल स्नानागार है। यह 11 88 मीटर लम्बा, 7.01 मी चौड़ा और 2.43 मीटर गहरा है। इसके दोनों सिरों पर तल तक सीढ़ियाँ बनी हैं। पास में कपड़े बदलने के कक्ष हैं। स्नानागार का फर्श पक्की ईंटों का बना है। पास के एक कमरे में बड़ा-सा कुआँ बना है। सम्भवतः यह स्नानागार किसी धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धी स्नान के लिए बना होगा। इसके अलावा भी हर छोटे-बड़े मकान में आँगन (प्रांगण) और स्नानागार होता था।

MP Board Solutions

(4) हड़प्पा सभ्यता की जीवनदायिनी नदी का नाम लिखिए।
उत्तर:
सिन्धु नदी।

(5) हड़प्पा सभ्यता की शिल्प व तकनीकी ज्ञान की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता कांस्य युग की सभ्यता थी। हड़प्पा सभ्यता के लोग कांसा बनाना जानते थे। खुदाई से प्राप्त वस्तुओं के आधार पर पता चलता है कि इस सभ्यता के लोगों ने धातुओं के गलाने, ढालने और सम्मिश्रण की कला में विशेष उन्नति की थी। बर्तन बनाने, खिलौने बनाने और मोहरों के निर्माण में ये लोग पारंगत थे। खुदाई में मिली कांसे की नर्तकी उनकी मूर्तिकला का सुन्दर नमूना है। स्पष्ट है कि हड़प्पा सभ्यता के लोग शिल्प व तकनीकी ज्ञान में बहुत आगे थे।

(6) जनपद और महाजनपद में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
मनुष्य के बसने का एक क्षेत्र जनपद कहलाता है जबकि बड़े जनपद महाजनपद कहलाते हैं।

(7) 600 ई. पू. में मध्य प्रदेश में कौन-कौन से जनपदथे?
उत्तर:
अवन्ति एवं चेदि।

MP Board Solutions

(8) वैदिककालीन लोगों के खानपान के बारे में लिखिए।
उत्तर:
वैदिक काल में लोग चावल, गेहूँ के आटे व दालों से बने पकवान खाते थे। दूध, मक्खन, घी, फल, सब्जियाँ, माँस तथा सुरा का प्रयोग भी किया जाता था।

(9) वैदिककाल के प्रारम्भ में औजार किस धातु के बनाये जाते थे ? उत्तर वैदिकल काल में इनमें क्या अन्तर आया था ?
उत्तर:
प्रारम्भ में केवल ताँबे के औजार बनाये जाते थे। उत्तर वैदिक काल में ये लौह धातु से बनने लगे।

(10) श्रेणी किसे कहा जाता था ?
उत्तर:
एक ही पेशे से जुड़े संगठन के लोगों को श्रेणी कहा जाता था।

(11) चन्द्रगुप्त मौर्य से पराजित होने के बाद सेल्युकस ने क्या किया ?
उत्तर:
सेल्युकस ने अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त मौर्य से कर दिया।

(12) मध्य प्रदेश में किस स्थान पर चार सिंहों वाला अशोक का स्तम्भ मिला है ?
उत्तर:
सांची से।

MP Board Solutions

(13) सम्राट अशोक उज्जैन में कितने वर्ष रहा ?
उत्तर:
सम्राट अशोक 12 वर्ष उज्जैन में अवन्ति का गवर्नर रहा।

(14) ग्राम शिक्षा समिति के कार्य लिखिए।
उत्तर:
इस समिति का कार्य गाँव में बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा व स्कूल की व्यवस्था करना है।

(15) अनुसूचित जनजाति से आशय लिखिए।
उत्तर:
जनजातियों की अनुसूची प्रत्येक राज्य के संविधान में होने से इन्हें अनुसूचित जनजाति कहते हैं।

(16) राष्ट्रध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात बताइए?
उत्तर:
3 : 2 अनुपात है।

(17) भारत के राष्ट्रीय पशु का नाम लिखिए।
उत्तर:
बाघ।

MP Board Solutions

(18) भारत में अधिकांश वर्षा कौन-से महीनों में होती है?
उत्तर:
भारत में अधिकांश वर्षा केवल चार महीनों जून, जुलाई, अगस्त व सितम्बर में होती है।

(19) शीतकाल में भारत के कौन-से राज्य में वर्षा होती है ?
उत्तर:
शीतकाल में भारत के तमिलनाडु राज्य में वर्षा होती है।

(20) भारत के पूर्व एवं पश्चिम दिशा में कौन-कौन से देश हैं ?
उत्तर:
भारत के पूर्व दिशा में बांग्लादेश और म्यांमार तथा पश्चिम दिशा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान देश हैं।

(21) भारत की उत्तर दिशा में कौन-सा पर्वत है ?
उत्तर:
भारत की उत्तर दिशा में हिमालय पर्वत है।

प्रश्न II.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(1) मगध साम्राज्य का विस्तार किन-किन कारणों से हुआ ? लिखिए।
उत्तर:
मगध साम्राज्य के विस्तार के कारण निम्नलिखित हैं –

  • मगध क्षेत्र की भूमि उपजाऊ थी।
  • मगध क्षेत्र में लोह के पर्याप्त भण्डार थे, इससे सेना को हथियार बनाने में मदद मिली।
  • गंगा नदी में नौकाओं से व्यापार होता था। अत: व्यापारी भी दूर-दूर तक आते-जाते थे।

(2) हड़प्पा सभ्यता से आशय बताते हुए इस सभ्यता के पतन के कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता-सिन्धु घाटी की सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता कहते हैं। यह एक शहरी सभ्यता थी। पतन के कारण-

हड़प्पा के पतन के कारण निम्नलिखित हैं –

  • भूकम्प आने के कारण सम्भवतः सिंधु नदी का मार्ग बदल गया होगा और हड़प्पा सभ्यता के नगर भूस्खलन से जमीन में दब गये होंगे।
  • सम्भवतया आर्यों के आक्रमण ने इस सभ्यता को नष्ट कर दिया होगा।
  • बढ़ते हुए रेगिस्तान के कारण इस सभ्यता का पतन हो गया होगा।
  • सिंधु नदी की बाढ़ से इस सभ्यता का अन्त हो गया होगा।

(3) वैदिक काल के सामाजिक व आर्थिक जीवन का वर्णन करो।
उत्तर:
वैदिक काल में समाज चार वर्गों में बँटा हुआ था –

  • ब्राह्मण
  • क्षत्रिय
  • वैश्य, और
  • शूद्र

वर्ण का आधार कर्म था। ब्राह्मणों का कार्य यज्ञ करना और बालकों को वेद मन्त्रों की शिक्षा देना था। क्षत्रिय शक्तिशाली होने के कारण समाज के वर्गों की रक्षा करते थे। खेती, व्यापार एवं शिल्पकारी वैश्य वर्ग के कार्य थे। शूद्र नीच समझे जाते थे। उनका कार्य अन्य वर्ण के लोगों की सेवा करना था।

वैदिक काल के लोगों का आर्थिक जीवन कृषि, कला, हस्तशिल्प और व्यापार पर केन्द्रित था। खेती के लिए बैलों और साँड़ों का उपयोग किया जाता था। पशुओं में गाय का महत्त्वपूर्ण स्थान था। बर्तन, कपड़ा, धातु के निर्माण का काम मुख्य व्यवसाय थे। दूर-दूर तक व्यापार होता था। उस समय उपयोग किए जाने वाले सिक्कों को निष्क कहते थे।

MP Board Solutions

(4) मगध साम्राज्य के आर्थिक, राजनैतिक व धार्मिक जीवन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
आर्थिक जीवन-इस काल में आर्थिक व्यवस्था काफी उन्नत किस्म की थी। गंगा नदी में नौकाओं से व्यापार होता था, अत: बंदरगाहों से व्यापारी काफी दूर-दूर तक व्यापार करने के लिए जाते थे। व्यापारियों से माल की बिक्री पर चुंगी वसूली जाती थी। इस काल के सिक्के पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। ये प्रायः ताँबे तथा चाँदी के होते थे। इन्हें आहत या ठप्पे लगे (पंचमार्क) सिक्के कहा जाता था। राजनैतिक जीवन-इस काल में राजा का पद बहुत शक्तिशाली हो गया था।

वह अपने राज्य का प्रशासन आमात्य (मंत्री), पुरोहित (धर्मगुरु), संग्रहत्री (कोषाध्यक्ष), बलिसाधक (कर वसूलने वाला), शौल्किक (चुंगी वसूलने वाला), सेनापति आदि के द्वारा चलाता था। उसे परामर्श देने के लिए परिषद होती थी जिसके सदस्य ब्राह्मण रहते थे। धार्मिक जीवन-इस काल में धार्मिक कर्मकाण्ड और खर्चीले यज्ञों से लोग विमुख हो रहे थे, लेकिन दो नये धर्मों का उदय हुआ था, इनमें से एक बौद्ध धर्म है और दूसरा जैन धर्म है।

(5) सामुदायिक विकास और जनसहयोग के आपसी सम्बन्ध पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
समुदाय के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह ग्रामीण और शहरी समुदाय दोनों के लिए उपयुक्त है। ऐसा इसलिए आवश्यक है क्योंकि वे अपनी परिस्थितियों से परिचित हैं और स्थानीय जरूरतों को भली-भाँति समझते हैं। यह उनके स्वयं के हित में है कि वे एक साथ मिलकर अपनी समस्याओं का हल निकालें।

जैसे क्षेत्र में पेयजल या शिक्षा या अस्पताल जैसी मूल एवं मानवीय व्यवस्थाएँ नहीं हैं तो वे उसके लिए उचित तथा वैकल्पिक उपाय करें। वे अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझा सकें तथा किसी पर आश्रित न रहें। इस प्रकार लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना का विकास होगा।

MP Board Solutions

(6) भारत को प्राकृतिक विभागों में बाँटिए तथा किसी एक प्राकृतिक विभाग का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताएँ –

  • उत्तर का विशाल मैदान बहुत उपजाऊ है।
  • इस मैदान में सिन्धु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र नदियाँ बहती हैं।
  • यहाँ जनसंख्या अधिक पाई जाती है।
  • इस मैदान के पश्चिम में थार का मरुस्थल है।

भारत को निम्नलिखित पाँच प्राकृतिक भागों में बाँटा जा सकता है –

  • उत्तर का पर्वतीय भाग
  • उत्तर का विशाल मैदान
  • दक्षिण का पठार
  • पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट
  • तटीय मैदान एवं द्वीप समूह।

(7) भारत की जलवायु की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
भारतीय जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ –

  • भारत की जलवायु पूर्णतः मानसूनी है।
  • अधिकांश वर्षा मात्र चार माह जून से सितम्बर में होती है।
  • उत्तरी भारत में तापान्तर अधिक तथा दक्षिणी भागों में कम पाया जाता है।
  • भारत में बाढ़ और सूखा एक साथ होता है।
  • वर्षा का वितरण बहुत ही असमान है कहीं बहुत ज्यादा तो कहीं बहुत कम होती है।
  • जलवायु सम्पूर्ण भारतीय जन-जीवन को प्रभावित करती है।
  • देश के भीतरी भागों में महाद्वीप और तटीय भागों में सम जलवायु दशाएँ पाई जाती हैं।

मानसून के पूर्व तथा उसके बाद चक्रवात आते हैं। जाड़े की ऋतु में भी चक्रवात आते हैं। ये चक्रवात वर्षा लाते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न III.
बहुविकल्पीय प्रश्न –
1. हड़प्पा सभ्यता के लोगों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?
(अ) सोना
(ब) चाँदी
(स) ताँबा
(द) लोहा।
उत्तर:
(द) लोहा।

2. मध्य प्रदेश के किस स्थल की खुदाई से हड़प्पा सभ्यता की मुहर (सील) मिली है ?
(अ) महेश्वर
(ब) नागदा
(स) कुतवार
(द) कायथा।
उत्तर:
(द) कायथा।

3. अवन्ति महाजनपद का शासक था –
(अ) बिम्बिसार
(ब) अजातशत्रु
(स) उदयन
(द) प्रद्योत।
उत्तर:
(द) प्रद्योत।

4. पंचमार्क (ठप्पे लगे सिक्के) का प्रचलन था –
(अ) हड़प्पा काल में
(ब) जनपद व महाजनपद काल में
(स) वैदिक काल में
(द) पाषाण काल में।
उत्तर:
(ब) जनपद व महाजनपद काल में

5. जन, गण, मन …………. है।
(अ) राष्ट्रीय गीत
(ब) राष्ट्रीय गान
(स) प्रादेशिक गीत
(द) राष्ट्रीय प्रतीक।
उत्तर:
(ब) राष्ट्रीय गान

6. भील किस वर्ग में आते हैं ?
(अ) अनुसूचित जाति
(ब) अनुसूचित जनजाति
(स) अन्य पिछड़ा वर्ग
(द) सामान्य।
उत्तर:
(ब) अनुसूचित जनजाति

7. भारत एशिया के किस भाग में स्थित है ?
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण।
उत्तर:
(द) दक्षिण।

8. भारत के दक्षिण में स्थित है –
(अ) नेपाल
(ब) पाकिस्तान
(स) बांग्लादेश
(द) श्रीलंका।
उत्तर:
(द) श्रीलंका।

9. सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान किस राज्य में स्थित है?
(अ) असम
(ब) मेघालय
(स) अरुणाचल प्रदेश
(द) त्रिपुरा।
उत्तर:
(ब) मेघालय

MP Board Solutions

प्रश्न IV.
खाली स्थान की पूर्ति कीजिए –
1. सिन्धु घाटी की सभ्यता को ………….. सभ्यता भी कहते
2. हड़प्पा सभ्यता के ताम्राश्म काल को …………. युग भी कहते हैं।
3. अजातशत्रु के बाद मगध की गद्दी पर ………… बैठा।
4. उज्जैन का प्राचीन नाम ………… था।
5. नन्द वंश का संस्थापक ………… था।
6. शिशुनाग ………… प्रदेश का शासक था।
7. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर ………..थे।
8. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम ……….. था।
9. ……….. युद्ध के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ।
10. ‘इंडिका’ पुस्तक के लेखक ………….. हैं।
11. शुंग वंश की स्थापना ………… ने की।
12. क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार में भारत का स्थान …………
13. अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी ………….. है।
14. भारत की जलवायु …………. है।
उत्तर:

  1. हड़प्पा
  2. ताम्र-पाषाण
  3. उदयन
  4. अवन्ति
  5. नन्दिबर्धन
  6. काशी
  7. वर्धमान महावीर
  8. सिद्धार्थ
  9. कलिंग
  10. मैगस्थनीज
  11. पुष्यमित्र शुंग
  12. सातवाँ
  13. पोर्ट ब्लेयर
  14. मानसूनी।

MP Board Solutions

प्रश्न V.
असमान को अलग करिए –
1. दजला फरात, सिन्धु, नील, कालीबंगा।
2. लोथल, कालीबंगा, धौलाबीरा, भोपाल।
3. ऋषि, श्रेष्ठी, मुखिया, पुलिस।
4. ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, सुनार।
5. भारत, अवन्ति, मगध, कौशल।
6. काशी, वत्स, अंग, अजातशत्रु।
7. भील, भगोरिया, सहरिया, पिठौरा।
8. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अगरतला, पंजाब।
9. हिमाद्रि, हिमाचल, अरावली, शिवालिक।
उत्तर:

  1. कालीबंगा
  2. भोपाल
  3. पुलिस
  4. सुनार
  5. भारत
  6. अजातशत्रु
  7. पिठौरा
  8. अगरतला
  9. हिमाचल।

MP Board Class 6th Social Science Solutions