MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास

MP Board Class 6th Social Science Chapter 13 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) परिवारों का परिवार किसे माना जाता है ?
उत्तर:
समुदाय को परिवारों का परिवार माना जाता है।

(ब) जनसहयोग क्या है ?
उत्तर:
स्थानीय सामुदायिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सहयोग प्रदान करना जनसहयोग है।

(स) सामाजिक समरसता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
मिलजुलकर रहना ही, सामाजिक समरसता है।

(द) ग्राम एवं नगर स्तर पर गठित विभिन्न समितियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • ग्राम / नगर विकास समिति
  • सार्वजनिक सम्पदा समिति
  • कृषि समिति
  •  स्वास्थ्य समिति
  • ग्राम / नगर रक्षा समिति
  • अधो संरचना समिति
  •  शिक्षा समिति
  • सामाजिक न्याय समिति।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) समुदाय का क्या अर्थ है ? समुदाय की कोई तीन विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
समुदाय का अर्थ – समुदाय एक ऐसा समूह है, जिसमें कुछ अंशों में ‘हम’ की भावना पायी जाती है। समुदाय का निवास स्थान व क्षेत्र निश्चित होता है।
समुदाय की विशेषताएँ –

  • समुदाय व्यक्तियों का समूह होता है।
  • समुदाय अपना विकास स्वयं करता है।
  • समुदाय एक आत्मनिर्भर समूह होता है।

(ब) समुदाय के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी का क्या महत्त्व है ?
उत्तर:
समुदाय के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह ग्रामीण और शहरी समुदाय दोनों के लिए उपयुक्त है। ऐसा इसलिए आवश्यक है क्योंकि वे अपनी परिस्थितियों से परिचित हैं और स्थानीय जरूरतों को भली-भाँति समझते हैं। यह उनके स्वयं के हित में है कि वे एक साथ मिलकर अपनी समस्याओं का हल निकालें।

जैसे क्षेत्र में पेयजल या शिक्षा या अस्पताल जैसी मूल एवं मानवीय व्यवस्थाएँ नहीं हैं तो वे उसके लिए उचित तथा वैकल्पिक उपाय करें। वे अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझा सकें तथा किसी पर आश्रित न रहें। इस प्रकार लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना का विकास होगा।

(स) पालक-शिक्षक संघ के विषय में लिखिए।
उत्तर:
वर्तमान में मध्य प्रदेश में जन शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में पालक शिक्षक संघ का गठन किया गया है। यह संघ विद्यालयों में बच्चों के शत-प्रतिशत प्रवेश, उनकी विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, बच्चों के लिये विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था, बच्चों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालयों में शिक्षकों की समुचित व्यवस्था एवं सहायता करने हेतु कार्य करता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) समुदाय का  …………………….. समूह होता है।
(ब) जन्म से मृत्यु तक मनुष्य ………………. में रहते हैं।
(स) से राज्य व केन्द्रीय सरकारों के ……………… कार्यभार को बाँटने में सहायता मिलती है।
(द) ग्राम स्वराज की स्थापना ……………….. से की गई।
(य) समुदाय अपने सदस्यों में ……………….. और की भावना को बढ़ावा देता है।
उत्तर:
(अ) व्यक्तियों
(ब) परिवारों
(स) जन सहयोग
(द) 26 जनवरी, 2001
(य) सामाजिक समरसता, एकजुटता।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से असमान छाँटिए –
(अ) (i) शिक्षा समिति
(ii) समुदाय
(iii) रक्षा समिति
(iv) पालक शिक्षक संघ
उत्तर:
(ii) समुदाय

(ब) (i) गाँव
(ii) प्रान्त
(iii) वन
(iv) देश।
उत्तर:
(iii) वन

MP Board Class 6th Social Science Solutions