MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Intext Questions

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Intext Questions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 179

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
क्या आप निम्न को दशमलव रूप में लिख सकते हैं?
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Intext Questions image 1
हल :
(i) 5 सैकड़ा + 3 दहाई + 8 इकाई + 1 दशांश
= 5 x 100 + 3 x 10 + 8 x 1 + 1 x \(\frac { 1 }{ 10 }\)
= 500 + 30 + 8 + \(\frac { 1 }{ 10 }\)
= 538 + 0.1
= 538.1

(ii) 2 सैकड़ा + 7 दहाई + 3 इकाई + 4 दशांश
= 2 x 100 + 7 x 10 + 3 x 1 + 4 x \(\frac { 1 }{ 10 }\)
= 200 + 70 + 3 + \(\frac { 4 }{ 10 }\)
= 273 + 0.4
= 273.4

(iii) 3 सैकड़ा + 5 दहाई + 4 इकाई + 6 दशांश
= 3 x 100 + 5 x 10 + 4 x 1 + 6 x \(\frac { 1 }{ 10 }\)
= 300 + 50 + 4 + 6 x \(\frac { 1 }{ 10 }\)
= 300 + 50 + 4 + \(\frac { 6 }{ 10 }\)
= 354 + 0.6
= 354.6

प्रश्न 2.
रवि और राजू की पेंसिलों की लम्बाइयों को दशमलव का प्रयोग कर सेमी में लिखें जबकि रवि की पेंसिल की लम्बाई 7 सेमी और 5 मिमी तथा राजू की पेंसिल की लम्बाई 8 सेमी 3 मिमी है। हल :
रवि की पेंसिल की लम्बाई = 7 सेमी और 5 मिमी
= 7 सेमी + \(\frac { 5 }{ 10 }\) सेमी
= 7 सेमी + 0.5 सेमी
= 7.5 सेमी
राजू की पेंसिल की लम्बाई = 8 सेमी और 3 मिमी
= 8 सेमी + \(\frac { 3 }{ 10 }\) सेमी
= 8 सेमी + 0.3 सेमी
= 8.3 सेमी

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
प्रश्न 1 के समरूप तीन अन्य उदाहरण बनायें और उन्हें हल करें।
उदाहरण
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Intext Questions image 2
हल :
(i) 6 सैकड़ा + 3 दहाई + 8 इकाई + 3 दशांश
= 6 x 100 + 3 x 10 + 8 x 1 + 3 x \(\frac { 1 }{ 10 }\)
= 600 + 30 + 8 + \(\frac { 3 }{ 10 }\)
= 638 + 0.3
= 638.3

(ii) 4 सैकड़ा + 5 दहाई + 9 इकाई + 5 दशांश
= 4 x 100 + 5 x 10 + 9 x 1 + 5 x \(\frac { 1 }{ 10 }\)
= 400 + 50 + 9 + \(\frac { 5 }{ 10 }\)
= 459 + 0.5
= 459.5

(iii) 2 सैकड़ा + 7 दहाई + 1 इकाई + 4 दशांश
= 2 x 100 + 7 x 10 + 1 x 1 + 4 x \(\frac { 1 }{ 10 }\)
= 200 + 70 + 1 + \(\frac { 4 }{ 10 }\)
= 271 + 0.4
= 271.4

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 179

प्रश्न 1.
क्या अब आप 2.3 को संख्या रेखा पर दर्शा सकते हैं? जाँचिए कि 2.3 में कितनी इकाइयाँ और कितने दशांश हैं? संख्या रेखा पर यह कहाँ स्थित होगी?
हल :
संख्या रेखा
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Intext Questions image 3
हाँ, हम 2.3 को संख्या रेखा पर दर्शा सकते हैं।
2.3 में 2 इकाई और 3 दशांश हैं। यह संख्या रेखा पर 2 और 3 के बीच बिन्दु A पर स्थित होगी।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 181

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
\(\frac{3}{2}, \frac{4}{5}, \frac{8}{5}\) को दशमलव रूप में लिखिए।
हल :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Intext Questions image 4

MP Board Class 6th Maths Solutions