MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

प्रश्न 1.
अनुपात ज्ञात कीजिए :
(a) ₹ 5 का 50 पैसे से
(b) 15 kg का 210g से
(c) 9 m का 27 cm से
(d) 30 दिनों का 36 घण्टों से
हल:
(a) ₹5 का 50 पैसे से,
= ₹ 5 : 50 पैसे
= 5 × 100 पैसे : 50 पैसे (∵ 1 रुपया = 100 पैसे)
= 500 : 50 = \(\frac { 500 }{ 50 } \) : \(\frac { 50 }{ 50 } \)
(∵500 और 50 का म. स. = 50)
= 10 : 1

(b) 15 kg का 210 g से
= 15 kg : 210g = 15 × 1000g : 210g (∵ 1 kg = 1000g)
= 15000 : 210 = \(\frac { 15000 }{ 30 } \) : \(\frac { 210 }{ 30 } \)
(∵ 15000 और 210 का म. स. = 30)
= 500 : 7

(c) 9 m का 27 cm से,
= 9 m : 27 cm = 9 × 100 cm : 27 cm (∵ 1 m = 100 cm)
= 900 : 27 = \(\frac { 900 }{ 90 } \) : \(\frac { 27 }{ 9 } \) (∵ 900 और 27 का म .स. = 9)
= 100 : 3

(d) 30 दिनों का 36 घण्टे से
= 30 दिन : 36 घण्टे = 30 × 24 घण्टे : 36 घण्टे (∵ 1 दिन = 24 घण्टे)
= 720 घण्टे : 36 घण्टे = \(\frac { 720 }{ 36 } \) : \(\frac { 36 }{ 36 } \)
(∵ 720 और 36 का म. स. = 36)
= 20 : 1

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
एक कम्प्यूटर प्रयोगशाला में 6 विद्यार्थियों के लिए 3 कम्प्यूटर होने चाहिए। ज्ञात कीजिए कि 24 विद्यार्थियों के लिए कितने कम्प्यूटरों की आवश्यकता होगी?
हल:
माना कि आवश्यक कम्प्यूटर = x
∴ 3 : x = 6 : 24
या x × 6 = 3 × 24
या x = \(\frac{3 \times 24}{6}\) = 12
अतः अभीष्ट कम्प्यूटरों की संख्या = 12

प्रश्न 3.
राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख; राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख km2 और उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख km2 ज्ञात कीजिए :
(i) इन दोनों राज्यों में प्रति km2 कितने व्यक्ति हैं ?
(ii) किस राज्य की जनसंख्या कम घनी है ?
हल:
(i) राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख, राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख km2
∴ प्रति km2 में व्यक्तियों की संख्या
= \(\frac { 570 }{ 3 } \) = 190 लाख प्रति km2
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख, उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख km2
∴ प्रति km2 में व्यक्तियों की संख्या
= \(\frac { 1660 }{ 2 } \) = 830 लाख प्रति km2

(ii) ∵ 190 लाख < 830 लाख
अत: राजस्थान की जनसंख्या कम घनी है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 170

रीना एक मेज के ऊपरी भाग (टॉप) को बनाने के लिए 100 भिन्न-भिन्न रंगों वाली टाइलें प्रयोग करती है। उसने पीले, हरे, लाल और नीले रंग वाली टाइलें अलग-अलग गिनीं और एक तालिका में निम्न प्रकार लिखा। क्या आप इस तालिका को पूरी करने में उसकी सहायता करेंगे ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 1

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 171

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्न आँकड़ों के लिए विभिन्न ऊँचाई वाले बच्चों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 2

प्रश्न 2.
एक दुकान में विभिन्न मापों वाले जूतों की जोडियों की संख्या निम्न प्रकार है-माप 2:20, माप 3:30, माप 4:28, माप 5:14, माप 6:8.
इस सूचना को ऊपर की भाँति एक तालिका के रूप में लिखिए और दुकान में उपलब्ध जूते की हर माप को प्रतिशतता में भी ज्ञात कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 3

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 172

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
विभिन्न रंगों वाली 10 टुकड़ों (Chips) का संग्रह इस प्रकार से है:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 4
तालिका पूर्ण कीजिए तथा प्रत्येक रंग वाले टुकड़ों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल:
यहाँ (G) = 4, (B) = 3, तथा (R) = 3, योग = 10
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 5

प्रश्न 2.
माला के पास चूड़ियों का एक संग्रह है जिनमें 20 सोने तथा 10 चाँदी की चूड़ियाँ हैं। प्रत्येक प्रकार की चूड़ियों का प्रतिशत क्या है ? क्या आप इसके लिए भी ऊपर की तरह तालिका बना सकते हैं ?
हल:
हाँ, तालिका बना सकते हैं।
आँकड़ों को तालिका के रूप में रखने पर,
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 6

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या #173

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
निम्न उदाहरणों को ध्यान से देखिए और चर्चा कीजिए कि उनमें प्रत्येक के लिए कौन-सी विधि अधिक उपयुक्त है ?
1. वातावरण में, 1 gm वायु में उपस्थित हैं:
0-78 ग्राम नाइट्रोजन अथवा 78% नाइट्रोजन
0-21 ग्राम ऑक्सीजन अथवा 21% ऑक्सीजन
0-01 ग्राम अन्य गैस अथवा 1% अन्य गैस

2. एक कमीज के कपड़े में होते है :
\(\frac { 3 }{ 5 } \) सूती अथवा 60% सूती
\(\frac { 2 }{ 5 } \) अथवा 40% पॉलिस्टर
उत्तर:
दोनों उदाहरणों की तुलना करने पर दूसरी विधि अर्थात् प्रतिशत विधि अधिक उपयुक्त है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 174

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न (i) क्या आप किसी ‘केक’ (Cake) का 50% खा सकते हैं ?
क्या आप किसी केक’ (Cake) का 100% खा सकते है ?
क्या आप किसी ‘केक’ (Cake) का 150% खा सकते है ?
(ii) क्या किसी वस्तु का मूल्य 50% बढ़ सकता है ?
क्या किसी वस्तु का मूल्य 100% बढ़ सकता है ?
क्या किसी वस्तु का मूल्य 150% बढ़ सकता है ?
उत्तर:
(i) जब हम भागों के बारे में सोचते हैं तो यह 100% या इससे कम होता है। अतः
हम किसी केक का 50% खा सकते हैं।
हम किसी केक का 100% खा सकते हैं।
हम किसी केक का 150% नहीं खा सकते हैं।
(ii) जब हम किसी वस्तु के मूल्य में बढ़ोत्तरी के बारे में सोचते हैं, तो बढोत्तरी में प्रतिशत 100% से ज्यादा हो सकता है। अतः
किसी वस्तु का मूल्य 50% बढ़ सकता है।
किसी वस्तु का मूल्य 100% बढ़ सकता है।
किसी वस्तु का मूल्य 150% बढ़ सकता है।

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित भिन्नों को प्रतिशत में बदलिए:
(a) \(\frac { 12 }{ 16 } \)
(b) 3.5
(c) \(\frac { 49 }{ 50 } \)
(d) \(\frac { 2 }{ 2 } \)
(e) 0.05
उत्तर:
(a) \(\frac { 12 }{ 16 } \) = \(\frac { 12 }{ 16 } \) × 100% = 75%
(b) 3.5 = 3.5 × 100% = 350%
(c) \(\frac { 49 }{ 50 } \) = \(\frac { 49 }{ 50 } \) × 100% = 98%
(d) \(\frac { 2 }{ 2 } \) = \(\frac { 2 }{ 2 } \) × 100% = 100%
(e) 0.05 = 0.05 × 100% = 100%

प्रश्न 2.
(i) 32 विद्यार्थियों में 8 अनुपस्थित हैं। विद्यार्थियों का क्या प्रतिशत अनुपस्थित है ?
(ii) 25 रेडियो सैट में 16 खराब हैं। खराब रेडियों सैटों का प्रतिशत क्या है ?
(ii) एक दुकान में 500 पुर्जे हैं जिनमें से 5 बेकार हैं। बेकार पुों का प्रतिशत क्या है ?
(iv) 120 मतदाताओं में से 90 ने ‘हाँ’ में मत दिया। कितने प्रतिशत ने ‘हाँ’ में मत दिया ?
हल:
(i) अनुपस्थित विद्यार्थियों का प्रतिशत
= \(\frac { 8 }{ 32 } \) × 100% = 25%

(ii) खराब रेडियों सैटों का प्रतिशत
= \(\frac { 16 }{ 25 } \) × 100% = 64%

(iii) खराब पुर्जी का प्रतिशत
= \(\frac { 5 }{ 500 } \) × 100% = 1%

(iv) ‘हाँ’ में मत देने वालों का प्रतिशत
= \(\frac { 90 }{ 120 } \) × 100% = 75%

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 175

प्रश्न 1.
निम्न तालिका को ध्यान से देखकर पूरा कीजिए :
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 7

प्रश्न 2.
ऐसे कुछ अन्य उदाहरण बनाइए और उन्हें हल भी कीजिए।
हलः
अन्य उदाहरण:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 8

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
35% + ….% = 100%
64% + 20% + ….% = 100%
45% = 100% – ….%
70% = ….. % – 30%
हल:
35% + 65% = 100%
64% + 20%+16% = 100%
45% = 100%-55%
70% = 100%-30%

प्रश्न 2.
किसी कक्षा के विद्यार्थियों में 65% के पास साइकिलें हैं। कितने प्रतिशत विद्यार्थियों के पास साइकिलें नहीं हैं ?
हल:
विद्यार्थी जिनके पास साइकिलें हैं = 65%
शेष विद्यार्थी = 100%-65%= 35%
अत: 35% विद्यार्थियों के पास साइकिलें नहीं हैं।

प्रश्न 3.
हमारे पास सेब, सन्तरों तथा आमों से भरी एक टोकरी है। यदि उसमें 50% सेब तथा 30% सन्तरे हैं, तब आमों का प्रतिशत कितना है?
हल:
सेबों का प्रतिशत = 50%, संतरों का प्रतिशत = 30%
सेबों तथा संतरों का कुल प्रतिशत = 50% + 30% = 80%
∴ आमों का प्रतिशत = 100%-80% = 20%
अत: टोकरी में आमों का प्रतिशत 20% है।

MP Board Solutions

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
एक परिधान के बनाने पर हुए व्यय को देखिए। कढ़ाई पर 20%, कपड़े पर 50%, सिलाई पर 30%। क्या आप कुछ अन्य ऐसे ही उदाहरण दे सकते हैं।
उदाहरण – (i) पढ़ाई पर व्यय-फीस =50%, वाहन = 15%, किताबें व स्टेशनरी = 35%
(ii) भोजन पर व्यय-भोजन सामग्री = 60%, मजदूरी = 10%, गैस = 20%, मसाले = 10%

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 176

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्न आकृतियों का कितने प्रतिशत छायांकित है ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 image 9
चित्र 8.1
हल:
(i) छायांकित भाग = \(\frac { 1 }{ 4 } \) + \(\frac { 1 }{ 4 } \) + \(\frac { 1 }{ 4 } \) = \(\frac { 3 }{ 4 } \)
छायांकित भाग का प्रतिशत = \(\frac { 3 }{ 4 } \) × 100% = 75%
(ii) छायांकित भाग = \(\frac { 1 }{ 4 } \) + \(\frac { 1 }{ 8 } \) + \(\frac { 1 }{ 8 } \) = \(\frac { 2+1+1 }{ 8 } \) = \(\frac { 4 }{ 8 } \) = \(\frac { 1 }{ 2 } \)

छायांकित भाग का प्रतिशत = \(\frac { 1 }{ 2 } \) × 100% = 50%

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 177

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए :
(a) 164 का 50%
(b) 12 का 75%
(c) 64 का 125%
हल:
(a) 164 का 50% = \(\frac { 50 }{ 100 } \) × 164
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) × 164 = 82

(b) 12 का 75% = \(\frac { 75 }{ 100 } \) × 12
= \(\frac { 3 }{ 4 } \) × 12 = 3 × 39

(c) 64 का 12 \(\frac { 1 }{ 2 } \)% = \(=\frac{12 \frac{1}{2}}{100} \times 64\)
= \(\frac { 25 }{ 2 } \) × \(\frac { 1 }{ 100 } \) 64 = 8

प्रश्न 2.
25 बच्चों की कक्षा में 8% बच्चे वर्षा में भीगना पसंद करते हैं। वर्षा में भीगने वाले बच्चों की संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
वर्षा में भीगने वाले बच्चे = 25 का 8%
= \(\frac { 8 }{ 100 } \) × 25 = \(\frac { 8 }{ 4 } \) × 1 = 2

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 178

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
9 किस संख्या का 25% है ?
हल:
मानाकि अभीष्ट संख्या x है।
∴ x का 25% = 9
या \(\frac { 25 }{ 100 } \) × x = 9
या x = \(\frac{9 \times 100}{25}\) = 9 × 4 = 36
अतः अभीष्ट संख्या 36 है।

प्रश्न 2.
15 किस संख्या का 75% है ?
हल:
मानाकि अभीष्ट संख्या x है।
∴ x का 75% = 15
या \(\frac { 75 }{ 100 } \) × x = 15
या x = \(\frac{15 \times 100}{75}\) = \(\frac { 100 }{ 5 } \) = 20
अतः अभीष्ट संख्या 20 है।

MP Board Class 7th Maths Solutions