MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

Students get through the MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत which are most likely to be asked in the exam.

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विज्ञान से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
प्रायोगिक प्रेक्षण, प्राकृतिक घटनाओं तथा नियमों के वैज्ञानिक तर्क पर सुव्यवस्थित तथा क्रमबद्ध अध्ययन को विज्ञान कहते हैं।

प्रश्न 2.
भौतिकी से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
भौतिकी, विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत प्रकृति और उसके नियमों का अध्ययन किया जाता है। फिजिक्स (Physics) शब्द की उत्पत्ति, यूनानी शब्द फिउसिस (Phewsis) से हुई है जिसका तात्पर्य है ‘प्रकृति’ अर्थात् भौतिकी वह विषय है जिसमें प्रकृति और प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 3.
भौतिकी को किन-किन शाखाओं में विभाजित किया गया है ?
उत्तर-
1. चिरसम्मत भौतिकी (Classical physics)-इसमें 1900 ई. से पूर्व के भौतिकी संबंधी आविष्कारों को लिया गया है। इसके अंतर्गत यांत्रिकी, प्रकाश, ऊष्मा, ध्वनि, विद्युत् एवं चुंबकत्व का अध्ययन किया जाता है।

2. आधुनिक भौतिकी (Modern physics)—इसमें 1900 ई. के बाद के आविष्कारों एवं सिद्धांतों का समावेश किया गया है। इसके अन्तर्गत इलेक्ट्रॉन, परमाणु, नाभिक, क्वाण्टम यान्त्रिकी इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 4.
किन्हीं चार भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान बताइये। –
उत्तर-

  1. सत्येन्द्रनाथ बोस-बोस आइन्सटीन सांख्यिकी।
  2. सर सी.वी. रमन-अणुओं द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन।
  3. मेघनाथ साहा-तापीय आयनीकरण का सिद्धांत।
  4. जगदीशचन्द्र बसु-विद्युत् चुंबकीय तरंगों का प्रेषण।

प्रश्न 5.
दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले दो यंत्रों में लगने वाले भौतिक सिद्धांत बताइये।
उत्तर-
विद्युत् मोटर-विद्युत् चुंबकत्व। रेडियो तथा टेलीविजन-विद्युत् चुंबकीय तरंगों के संचरण के नियम।

प्रश्न 6.
विज्ञान की विभिन्न शाखाएँ कौन-सी हैं ?
उत्तर-
विज्ञान का क्षेत्र अत्यन्त व्यापक होने के कारण अध्ययन की सुविधा के लिए इसे कई शाखाओं में विभाजित किया गया है। कुछ प्रमुख शाखाएँ हैं-भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, चिकित्सा विज्ञान इत्यादि।

प्रश्न 7.
द्रव्य से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
द्रव्य वह है जो स्थान घेरता है अर्थात् जिसमें द्रव्यमान होता है। द्रव का अनुभव हम अपनी इन्द्रियों द्वारा कर सकते हैं। जैसे-पत्थर, लोहा इत्यादि।

प्रश्न 8.
ऊर्जा से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
कार्य करने की क्षमताओं को ऊर्जा कहते हैं। बिना ऊर्जा के कोई कार्य नहीं किया जा सकता।

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 9.
ऊर्जा के विभिन्न रूप कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
ऊर्जा के कई रूप होते हैं जैसे-यांत्रिक ऊर्जा, ऊष्मा ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा, विद्युत् ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा, नाभिकीय ऊर्जा इत्यादि।

प्रश्न 10.
भौतिकी के तीन नवीनतम आविष्कारों के नाम लिखिये।
उत्तर-
लेसर, कम्प्यूटर, अति चालकता।

प्रश्न 11.
द्रव्य तथा ऊर्जा की तुल्यता का सिद्धांत किस वैज्ञानिक ने दिया?
उत्तर-
द्रव्यमान-ऊर्जा तुल्यता का समीकरण E = mc आइन्स्टीन ने दिया।

प्रश्न 12.
उस बल का नाम लिखिए जो सदैव आकर्षी होता है।
उत्तर-
गुरुत्वाकर्षण बल।

प्रश्न 13.
निम्न बलों को उनके बढ़ते परिमाण के क्रम में लिखिएविद्युत् चुम्बकीय बल, नाभिकीय बल, गुरुत्वाकर्षण बल।
उत्तर-
गुरुत्वाकर्षण बल, विद्युत् चुम्बकीय बल, नाभिकीय बल।

प्रश्न 14.
क्या सिद्धांत में परिवर्तन किया जा सकता है ? उदाहरण सहित समझाइये।
उत्तर-
हाँ, सिद्धांत में परिवर्तन किया जा सकता है। हाइगेन के तरंग सिद्धांत के अनुसार प्रकाश तरंगें अनुदैर्ध्य होती हैं। लेकिन प्रकाश के ध्रुवण की व्याख्या करने के लिए फ्रेनेल ने इसमें परिवर्तन कर दिया तथा प्रकाश तरंगों को अनुप्रस्थ मान लिया गया।

प्रश्न 15.
“सूर्य स्थिर है तथा पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है।” इस अभिधारणा का प्रतिपादन सर्वप्रथम किसने किया था ?
उत्तर-
इस सिद्धांत का प्रतिपादन सर्वप्रथम केपलर ने किया था।

प्रश्न 16.
उस प्रबलतम बल का नाम लिखिए जो नाभिक के स्थायित्व के लिए उत्तरदायी माना जाता है।
उत्तर-
नाभिकीय बल।

प्रश्न 17.
दुर्बल नाभिकीय बल का परिसर कितना होता है ?
उत्तर-
10-16m कोटि का।

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 18.
निम्न आवेशों द्वारा उत्पन्न क्षेत्रों का नाम लिखिए-
(i) स्थिर आवेश,
(ii) गतिशील आवेश।
उत्तर-
(i) स्थिर आवेश-केवल विद्युत् क्षेत्र
(ii) गतिशील आवेश-चुम्बकीय क्षेत्र।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्रमबद्ध प्रेक्षण का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
किसी समस्या के समाधान हेतु वैज्ञानिक सर्वप्रथम सुनियोजित प्रयोग करते हैं तथा क्रमबद्ध प्रेक्षण लेकर उस समस्या से संबंधित आँकड़े एकत्रित करते हैं।

प्रश्न 2.
परिकल्पना का निर्माण करने का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
प्राप्त प्रेक्षणों एवं आँकड़ों की व्याख्या करने के लिए वैज्ञानिक द्वारा कुछ कार्यकारी नियम बनाये जाते हैं, इन कार्यकारी नियमों को परिकल्पनाएँ कहते हैं।

प्रश्न 3.
परिकल्पना की सत्यता का परीक्षण कैसे करते हैं ?
उत्तर-
परिकल्पनाएँ बनाने के उपरान्त इसकी सत्यता को जाँचा जाता है। इसके लिए वैज्ञानिकों द्वारा परिकल्पनाओं के आधार पर कुछ निष्कर्ष निकाले जाते हैं तथा भविष्यवाणियाँ की जाती हैं तथा इन भविष्यवाणियों का नये प्रयोगों द्वारा सत्यापन किया जाता है।

प्रश्न 4.
सिद्धांत की स्थापना कैसे की जाती है ?
उत्तर-
यदि निष्कर्ष तथा भविष्यवाणियों का प्रयोगों द्वारा सत्यापन हो जाता है तो उस परिकल्पना को सिद्धांत का रूप दे दिया जाता है। अन्यथा उस परिकल्पना को संशोधित करके या बिल्कुल नयी परिकल्पना की स्थापना करके तथा उसकी सत्यता का परीक्षण करके नया सिद्धांत बनाया जाता है, जिसे सिद्धांत कहते हैं।

प्रश्न 5.
किसी नियम की स्थापना कैसे की जाती है ?
उत्तर-
उपर्युक्त सिद्धांत केवल कुछ सीमित घटनाओं, प्रेक्षणों तथा तथ्यों के लिए ही सत्य होता है। अब यदि यह पाया जाता है कि इस प्रकार प्रतिपादित सिद्धांत सभी घटनाओं, प्रेक्षणों तथा तथ्यों के लिए सत्य है तो इसे नियम का रूप दे दिया जाता है अन्यथा सिद्धांत को संशोधित करके या नवीन सिद्धांत स्थापित करके उसकी सत्यता को परखकर नियम स्थापित किया जाता है।

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 6.
भौतिकी एक प्रारंभिक विज्ञान क्यों है ?
उत्तर-
भौतिकी के अन्तर्गत द्रव्य तथा ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। ब्रह्माण्ड की सभी वस्तुएँ द्रव्य तथा ऊर्जा से मिलकर बनी हैं । अतः विज्ञान की किसी भी शाखा के अध्ययन की कल्पना भौतिकी के नियमों के बगैर नहीं की जा सकती। अतः भौतिकी को मूलभूत या प्रारंभिक विज्ञान माना जाता है।

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 7.
वैज्ञानिक विधि क्या है ? इसके विभिन्न चरण कौन-से हैं ? .
उत्तर-
अनुसंधान कार्यों के लिए वैज्ञानिकों द्वारा अपनायी जाने वाली विधि को वैज्ञानिक विधि कहते हैं। इसके विभिन्न चरण निम्नानुसार हैं

  • क्रमबद्ध प्रेक्षण (Systematic observation),
  • परिकल्पना का निर्माण (Formation of hypothesis),
  • परिकल्पना पर आधारित परीक्षण (Testing of hypothesis),
  • अंतिम सिद्धांत।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से क्या सम्बन्ध है?
उत्तर-
भौतिकी का या भौतिकी से विज्ञान की विभिन्न शाखाओं का सम्बन्ध है। विज्ञान के प्रत्येक विषय का किसी-न-किसी रूप में भौतिकी से सम्बन्ध है।  भौतिकी का गणित से संबंध-भौतिकी के नियमों को सामान्य तथा गणितीय रूप में प्रस्तुत किया जाता है। अतः भौतिकी का अध्ययन करने वाले व्यक्ति को गणित का प्रारंभिक ज्ञान होना आवश्यक ही नहीं अनिवार्य भी है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति गणित का जितना अधिक ज्ञान रखता है वह व्यक्ति दिये गये समयान्तराल में भौतिकी के अधिक-से-अधिक सिद्धांतों को आसानी से समझ सकता है। गणित भौतिकी की भाषा है। अतः गणितीय ज्ञान के बिना प्रकृति के नियमों को समझना, व्याख्या करना या खोज करना संभव नहीं है।

आधुनिक सैद्धांतिक भौतिकी की द्रुतगति से विकास में गणित एक शक्तिशाली औजार के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। रेडियो, टी.वी., कम्प्यूटर, उपग्रह आदि भौतिकी एवं गणित की संयुक्त देन हैं।

भौतिकी एवं रसायन विज्ञान-परमाणु संरचना का अध्ययन भौतिकी की सहायता से किया जाता है। इस अध्ययन के आधार पर ही आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। इस अध्ययन के आधार पर संयोजकता तथा रासायनिक बंध की प्रकृति को समझने में सहायता मिली है। इसके अलावा रेडियोएक्टिविटी का अध्ययन भौतिकी में किया जाता है जिसके आधार पर किसी पदार्थ में रेडियोऐक्टिव पदार्थ की मात्रा का पता लगाया जाता है, X-किरणों तथा न्यूट्रॉनों के विवर्तन का अध्ययन भौतिकी के अन्तर्गत किया जाता है। : भौतिकी का रसायन से इतना गहरा संबंध है कि रसायन की एक शाखा का नाम ही भौतिक रसायन’ है।

भौतिकी और जीवविज्ञान-प्रकाशिक सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग जीवविज्ञान में बहुतायत से किया जाता है। इन उपकरणों की सहायता से कोशिका की संरचना को समझने में सहायता मिलती है। X-किरणों एवं न्यूट्रॉनों के विवर्तन के अध्ययन से न्यूक्लिक अम्लों की संरचना को समझने में सफलता मिली है, फलस्वरूप विभिन्न जैव प्रक्रियाओं को समझने में सहायता प्राप्त हुई है।
विभिन्न प्रकार की मशीनें एवं चिकित्सा उपकरण विभिन्न चिकित्सा कार्यक्रमों में सहायक हो रहे हैं।

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 2.
भौतिकी ने समाज पर क्या प्रभाव डाला है ?
उत्तर-
बिना भौतिकी के समाज की कल्पना अधूरी लगती है। भौतिकी में हुई प्रगति से तकनीकी विकास हुआ है जिसके फलस्वरूप आधुनिक समाज के हर क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है। भौतिकी ने समाज के प्रत्येक क्षेत्र को आश्चर्यजनक रूप से प्रभावित किया है। शिक्षा, कृषि चिकित्सा, संचार, परिवहन तथा प्रत्येक क्षेत्र में भौतिकी के आविष्कारों जैसे-कम्प्यूटर, टी.वी., टेलिफोन इत्यादि का व्यापक रूप में उपयोग हो रहा है। चिकित्सा और कृषि के क्षेत्र में तो हम बिना भौतिकी के आविष्कारों के उपयोग के किसी बात की कल्पना ही नहीं कर सकते। इसके अलावा भौतिकी के विभिन्न आविष्कारों ने मनुष्य के दृष्टिकोण को भी प्रभावित किया है। आज मनुष्य किसी भी सिद्धांत या तर्क को जब तक पूर्ण रूप से संतुष्ट न हो जाये तब तक स्वीकार नहीं करता।

स्पष्ट है कि आज पूरा समाज विज्ञान अनुकूलित हो गया है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंतन धारा बदल गयी है। उसका दृष्टिकोण वैज्ञानिक हो गया है। अतः आज आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक व्यक्ति भौतिकी का अध्ययन कर, उसके नियमों और सिद्धांतों से अवगत हो जाये ताकि बदलते युग के साथ अनुकूलन कर सके।

प्रश्न 3.
ऐसे वैज्ञानिकों के नाम तथा आविष्कार बताइये जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन किये हैं।
उत्तर:

वैज्ञानिक देश प्रमुख आविष्कार
1. न्यूटन इंग्लैण्ड गुरुत्वाकर्षण का नियम, गति के नियम
2.  गैलीलियो इटली जड़त्व का सिद्धांत, दूरबीन (Telescope).
3.  मैक्सवेल स्काटलैण्ड विद्युत् चुंबकीय तरंग का सिद्धांत
4.  मैक्स प्लांक जर्मनी क्वाण्टम सिद्धांत
5.  बैकुरल, मेरी क्यूरी तथा पियरे क्यूरी फ्रांस रेडियोऐक्टिवता, रेडियम
6.  जी. मारकोनी इटली बेतार का तार (Wireless).
7.  जे. वारडीन अमेरिका ट्रान्जिस्टर
8. डब्ल्यू. पाउली ऑस्ट्रिया पाउली का अपवर्जन सिद्धांत
9. आर्कमिडीज ग्रीस आर्कमिडीज का सिद्धांत
10. मेघनाथ साहा भारत तापीय आयनीकरण का सिद्धांत।

1. वस्तुनिष्ट प्रश्नः

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनकर लिखिए
(a) भौतिकी
(b) रसायन विज्ञान
(c) गणित
(d) जीवविज्ञान।
उत्तर:
(a) भौतिकी

प्रश्न 2.
भौतिकी की सबसे पुरानी शाखा है- .
(a) ऊष्मागतिकी
(b) प्रकाशिकी
(c) यांत्रिकी
(d) ध्वनि।
उत्तर:
(c) यांत्रिकी

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 3.
प्रकृति में सबसे कमजोर बल है
(a) विद्युत् बल
(b) चुम्बकीय बल
(c) नाभिकीय बल
(d) गुरुत्वाकर्षण बल।
उत्तर:
(d) गुरुत्वाकर्षण बल।

प्रश्न 4.
रॉकेट नोदन का कार्य निम्न नियम पर आधारित है
(a) फैराडे के नियम
(b) न्यूटन के नियम
(c) गैलीलियो के नियम
(d) बर्नूली का नियम।
उत्तर:
(b) न्यूटन के नियम

प्रश्न 5.
वायुयान का कार्य सिद्धान्त आधारित है
(a) ऊष्मागतिकी के नियम
(b) फैराडे के विद्युत् चुम्बकीय नियम
(c) बर्नूली का सिद्धान्त
(d) न्यूटन के गति के नियम।
उत्तर:
(c) बर्नूली का सिद्धान्त

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 6.
क्वाण्टम सांख्यिकी का प्रतिपादन किया
(a) माइकल फैराडे
(b) चन्द्रशेखर वेंकेट रमन
(c) सत्येन्द्रनाथ बोस
(d) सोमनाथ साहा।
उत्तर:
(c) सत्येन्द्रनाथ बोस

प्रश्न 7.
ग्रहों के गति संबंधी नियम का प्रतिपादन किया था
(a) मैक्स प्लांक ने
(b) न्यूटन ने
(c) केपलर ने
(d) फैराडे ने।
उत्तर:
(c) केपलर ने

प्रश्न 8.
विद्युत् चुम्बकीय तरंग सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था
(a) नील्स बोर ने
(b) क्लार्क मैक्सवेल ने
(c) माइकल फैराडे ने
(d) जान केपलर ने।
उत्तर:
(c) माइकल फैराडे ने

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

2. सही जोड़ियाँ बनाइएखण्ड
(I)

खण्ड ‘अ’- खण्ड ‘ब’
वैज्ञानिकों के नाम खोज/कार्य
1. सर आइजक न्यूटन (a) प्रकाश का विद्युत्-चुम्बकीय सिद्धान्त
2. अल्बर्ट आइन्स्टीन (b) अंतरिक्ष किरणों की बौछार
3. मैक्सवेल (c) प्रकाश की द्वैत प्रकृति
4. डी. ब्रॉग्ली (d) प्रकाश का प्रकीर्णन
5. सर सी. वी. रमन (e) गुरुत्वाकर्षण का नियम
6. होमी जे. भाभा (f) प्रकाश-विद्युत् प्रभाव की व्याख्या।

उत्तर –
1. (e) गुरुत्वाकर्षण का नियम
2. (f) प्रकाश-विद्युत् प्रभाव की व्याख्या।
3. (a) प्रकाश का विद्युत्-चुम्बकीय सिद्धान्त
4. (c) प्रकाश की द्वैत प्रकृति
5. (d) प्रकाश का प्रकीर्णन
6. (b) अंतरिक्ष किरणों की बौछार.

(II)

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
प्रौद्योगिक उपलब्धि वैज्ञानिक नियम/सिद्धान्त
1. जल-विद्युत् शक्ति (a) गति के नियम
2. वायुयान (b) विद्युत् चुम्बकीय तरंगों का संचरण
3. विद्युत् जनित्र: (c) गुरुत्वीय ऊर्जा का विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तन
4. रॉकेट नोदन (d) इलेक्ट्रॉनिक परिपथ का आंकिक तर्क
5. टेलीविजन (e) फैराडे के विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण के नियम
6. कम्प्यूटर (f) बर्नूली का प्रमेय।

उत्तर-
1. (c) गुरुत्वीय ऊर्जा का विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तन
2. (f) बर्नूली का प्रमेय।
3. (e) फैराडे के विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण के नियम
4. (a) गति के नियम
5. (b) विद्युत् चुम्बकीय तरंगों का संचरण
6. (d) इलेक्ट्रॉनिक परिपथ का आंकिक तर्क.

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

(III)

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
भौतिकविदों के नाम देश
1. सर आइजक न्यूटन (a) स्काटलैण्ड
2. गैलीलियो (b) जर्मनी
3. अल्बर्ट आइंस्टीन (c) भारत
4. क्लार्क मैक्सवेल (d) इटली
5. आर्कमिडीज (e) इंग्लैण्ड
6. होमी जे. भाभा (f) ग्रीस।

उत्तर-
1. (e) इंग्लैण्ड
2. (d) इटली
3. (b) जर्मनी
4. (a) स्काटलैण्ड
5. (f) ग्रीस
6. (c) भारत.

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

3. सत्य/असत्य बताइए-

1. नियम तथा सिद्धान्त में सिद्धान्त अधिक शाश्वत अथवा स्थायी है।
उत्तर:
असत्य

2. प्रेक्षणों, सुसंगत तर्कों और प्रयोगों पर आधारित सुव्यवस्थित एवं क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।
उत्तर:
सत्य

3. नाभिकीय रियेक्टर मन्दगामी न्यूट्रॉनों के द्वारा यूरेनियम के विखण्डन पर आधारित है।
उत्तर:
सत्य

4. वह विषय जिसके अन्तर्गत द्रव्य ऊर्जा और उनकी अन्तक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है, भौतिकी कहलाता है।
उत्तर:
सत्य

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

5. भारतीय भौतिकविद जे.सी. बोस को सन् 1930 में नोबल पुरस्कार मिला था।
उत्तर:
असत्य

6. π मेसान की खोज इंग्लैण्ड के वैज्ञानिक पावेल ने की थी।
उत्तर:
सत्य

7. सन् 1921 में अल्बर्ट आइंस्टीन को नोबल पुरस्कार “आपेक्षिकता के सिद्धान्त” के लिये दिया गया था।
उत्तर:
असत्य

8. तीव्र वेग से गतिशील कणों का अध्ययन आपेक्षिकता के सिद्धान्त के अन्तर्गत किया जाता है।
उत्तर:
सत्य

9. मेघनाथ साहा ने तापीय आयनीकरण का सिद्धान्त दिया था।
उत्तर:
सत्य

10. वैशेषिक दर्शन में इस संसार की समस्त वस्तुओं के लिये ‘पदार्थ’ शब्द का उपयोग किया गया है।
उत्तर:
सत्य।

4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये

1. आपेक्षिकता के सिद्धान्त के प्रतिपादक ……………….. थे।
उत्तर:
अल्बर्ट आइंस्टीन

2. न्यूट्रॉन की खोज ……………….. ने की थी।
उत्तर:
जेम्स चैडविक

3. विद्युत् जनित्र फैराडे के ……………….. नियम पर आधारित है।
उत्तर:
विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण

4. कम्प्यूटर ……………….. के सिद्धान्त पर आधारित है।
उत्तर:
इलेक्ट्रॉनिक परिपथ का आंकिक तर्क

5. महर्षि कणाद ……………….. दर्शन के प्रणेता थे।
उत्तर:
वैशेषिक

MP Board Class 11th Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

6. “आधुनिक भौतिकी ने जिस सत्य की सृष्टि की है, वह पुराने दिनों के सत्य से अधिक भिन्न है।”यह कथन ……………… का है।
उत्तर:
अल्बर्ट आइंस्टीन

7. नाभिकीय रियेक्टर ……………….. पर आधारित है।
उत्तर:
मन्दगामी न्यूट्रॉनों द्वारा यूरेनियम का विखण्डन,

8. प्रकाश के प्रकीर्णन का अध्ययन ……………….. वैज्ञानिक ने किया था।
उत्तर:
सर सी. व्ही. रमन

9. सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर ……………….. मूल के वैज्ञानिक थे।
उत्तर:
भारतीय

10. सर सी.वी. रमन को …………….. के लिये सन् …………. में नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
उत्तर:
रमन प्रभाव, 1930.